OPPO K14 से Xiaomi 17 Ultra तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई मॉडल्स

Xiaomi 17
Upcoming Smartphones: OPPO के बजट मॉडल से लेकर Xiaomi के फ्लैगशिप मॉडल तक भारत में इस हफ्ते कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं. जानिए कौन-कौन से मॉडल है लिस्ट में शामिल.
Upcoming Smartphones: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास हो सकता है. मार्च के दूसरे हफ्ते में कई बड़े ब्रांड्स भारत में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं. इसमें OPPO, POCO, iQOO, Lava और Xiaomi के कई नए मॉडल्स शामिल हैं. यानी कि बजट से लेकर फ्लैगशिप तक आपके पास कई स्मार्टफोन्स ऑप्शन होने वाले हैं.
OPPO K14 5G
इस हफ्ते की शुरुआत OPPO K14 5G से होने वाली है. आज 9 मार्च को यह मॉडल भारत में लॉन्च हो जाएगा. यह बजट मॉडल हाल ही में आए OPPO K14x 5G के बाद इस सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन होगा. फोन की खासियत इसकी बड़ी बैटरी होगी, क्योंकि इसमें 7000mAh बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. फोन को IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाएगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगाहै. इसके अलावा, बेहतर कूलिंग के लिए SuperCool VC सिस्टम दिया जाएगा और कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक स्मूथ परफॉर्मेंस देगा.
POCO C85x 5G
Oppo के बाद हफ्ते के दूसरे दिन POCO अपना नया मॉडल Poco C85x 5G लॉन्च करने वाला है. 10 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाले इस बजट मॉडल के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है. लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें भी बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है. कैमरे कि बात करें, तो इसमें 50MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. फोन में फ्लैट डिजाइन वाली AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस सपोर्ट होगा. इसके अलावा यह फोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है.
Xiaomi 17
Xiaomi 17 को कंपनी 11 मार्च को भारत में लॉन्च करने वाली है. यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आ सकता है. पावर के लिए, इसमें 6330mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी. डिस्प्ले कि बात करें, तो फोन में 6.3-इंच OLED स्क्रीन दी जा सकती है. कैमरा सेटअप में 50MP का मुख्य सेंसर शामिल हो सकता है, जबकि सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. यह मॉडल बजट फ्लैगशिप मॉडल हो सकता है.
Xiaomi 17 Ultra
Xiaomi 17 Ultra को भी 11 मार्च को भारत में पेश किया जाएगा. यह फोन 200MP कैमरा के साथ आने वाला फ्लैगशिप डिवाइस माना जा रहा है. इसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा. साथ ही हेवी टास्किंग के दौरान फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें 3D Dual-Channel IceLoop सिस्टम भी दिया गया है. फोन में 6.9-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 nits पीक ब्राइटनेस होगी. पावर के लिए, इसमें 6000mAh बैटरी के साथ वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है.
iQOO Z11x 5G
iQOO Z11x 5G को 12 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है, कि इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा. फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. फोटोग्राफी के लिए, बैक पैनल में 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है. इसके अलावा फोन में 6.76-इंच डिस्प्ले और IP68 + IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है.
Lava Bold 2 5G
Lava Bold 2 5G को 13 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट पर काम कर सकता है और इसमें 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है. बैक पैनल में Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP AI रियर कैमरा मिल सकता है. 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन में 5000mAh बैटरी मिल सकती है. इसके अलावा इसमें 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Amazon Sale में सस्ता हुआ Apple iPhone Air, जानिए ऑफर डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




