बेटा तो छोड़िए, पोते की शादी तक भी धड़धड़ चलता रहेगा फ्रिज, बस घोल के पी लीजिए ये 5 बातें

Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Aug 2025 2:01 PM

विज्ञापन

Fridge maintenance tips

Fridge Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपका फ्रिज लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करता रहे, तो जरूरी है कि समय-समय पर उसकी सॉफ्ट सर्विसिंग करते रहें. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी टेक्नीशियन की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस इन 5 आसान तरीकों से आप अपने फ्रिज की लाइफ को बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

Fridge Tips: फ्रिज में रखे खाने-पीने की चीजों को सही से रखने के लिए इसका चलते रहना बेहद जरूरी है. इसलिए हमारा फ्रिज लगातार 24 घंटों तक काम करता रहता है. अगर इसमें थोड़ी सी भी खराबी आ जाए तो बिना कुछ सोचे-समझे हम इसके ब्रांड को खरी खोटी सुना देते हैं. लेकिन खराबी की असली वजह अक्सर सही मेंटेनेंस की कमी होती है. अगर आप हर 3 से 4 महीने में इसका हल्का-फुल्का मेंटेनेंस करते रहेंगे, तो इसकी उम्र कई सालों तक बढ़ जाएगी. आज हम आपको 5 आसान टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप खुद ही अपने फ्रिज (Fridge) की सर्विस कर सकते हैं वो भी बिना किसी टेक्नीशियन की मदद लिए.

Fridge की कॉइल को साफ रखें

अगर आप अपने फ्रिज (Fridge) की पीछे लगी कॉइल को अच्छे से साफ करते हैं, तो इससे कूलिंग गैस और कंप्रेसर से जुड़ी कई दिक्कतों से बचा जा सकता है. इसके लिए किसी तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं है, बस फ्रिज को स्विच से बंद करें और पीछे की तरफ लगी काली जाली को झाड़ू या किसी पुराने कपड़े से पोंछ दें.

गैसकेट को साल में 1 बार जरूर बदलें

फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर सील को गैसकेट कहा जाता है. इसे साल में 1 बार जरूर चेक कर लेना चाहिए. अगर यह ढीली हो जाए या कहीं से फट जाए तो तुरंत बदल देना चाहिए. ऐसा न करने पर फ्रिज सही से कूलिंग नहीं करेगा और कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ेगा.

हर महीने डिफ्रॉस्ट करते रहें

अगर आपका रेफ्रिजरेटर पुराने मॉडल का है, तो उसमें मैनुअल डिफ्रॉस्टिंग करनी पड़ती है. लेकिन अब मार्किट में नए टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज खुद-ब-खुद डिफ्रॉस्ट हो जाते हैं. नियमित रूप से डिफ्रॉस्ट करने से बर्फ जमा नहीं होती और फ्रिज की कूलिंग बेहतर बनी रहती है.

Fridge के वेंट को साफ रखें

फ्रिज का वेंट (vent) एक ऐसा छेद होता है जो आपके रेफ्रिजरेटर के अंदर और बाहर हवा के फ्लो को बैलेंस करती है. वेंट्स आमतौर पर फ्रीजर और रेफ्रिजरेटर डिब्बों के अंदर और कभी-कभी पीछे या नीचे की तरफ होते हैं. समय के साथ-साथ वेंट ब्लॉक होने लगते हैं. ऐसे में एक टूथब्रश से इन्हें साफ कर देने से कूलिंग पूरे फ्रिज में बराबर तरीके से पहुंच पाती है.

सही टेम्परेचर पर चलाएं  

फ्रिज के टेम्परेचर को समय-समय पर चेक करते रहना जरूरी है ताकि उस पर ज्यादा लोड न पड़े. टेम्परेचर सेटिंग्स को 38 से 42 डिग्री फारेनहाइट के बीच सेट रखें. वहीं, फ्रीजर का टेम्परेचर 0 से 10 डिग्री फारेनहाइट के बीच में होना चाहिए. इससे फ्रिज की लाइफ भी बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना

यह भी पढ़ें: बिजली बचाने के चक्कर में बार-बार बंद कर रहे फ्रिज? हो जाइए सावधान वरना झेलना पड़ेगा हजारों का नुकसान

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola