Fridge Cleaning Tips: इस दिवाली फ्रिज की सफाई होगी मिनटों में, बस अपनाएं ये ट्रिक और गंदगी को कहे बाय-बाय
Published by : Ankit Anand Updated At : 04 Oct 2025 9:05 AM
Fridge Cleaning Tips: इस दिवाली मिनटों में करें फ्रिज की सफाई (Photo- AI Generated)
Fridge Cleaning Tips: कुछ ही दिनों में दिवाली है और कई घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो चूका है. सफाई के दौरान कुछ चीजों को साफ करने में घंटों लग जाते हैं. उन्हीं में से एक है हमारा फ्रिज. लेकिन अगर कुछ बातों का हम ध्यान रखें तो ये काम भी झटपट हो सकता है. आइए आपको बताते हैं कैसे.
Fridge Cleaning Tips: कुछ ही दिनों में दिवाली है और अभी से ही कई घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो चूका है. यूं तो साल भर ही घर की सफाई होती है लेकिन दिवाली आते ही घर का हर एक कोना चमकाया जाता है. कमरें से लेकर किचन और बाथरूम तक की अच्छे से सफाई होती है. कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ चीजों को साफ करने बैठते हैं लेकिन सही तरीका न पता होने की वजह से इन्हें साफ करने में जरूरत से ज्यादा समय लग जाता है.
ऐसा ही एक सामान है हमारा फ्रिज (Fridge Cleaning Tips). फ्रिज को साफ करने में अच्छा-खासा समय लग जाता है. लेकिन अगर इसे साफ करते समय हम कुछ आसान टिप्स को फॉलो करें तो ये काम झटपट हो सकता है. आइए आपको बताते हैं.
फ्रिज साफ करने से पहले करें ये काम
- सबसे पहले फ्रिज (Fridge) का प्लग निकालकर उसे बंद कर दें.
- अब अंदर रखी सारी खाने-पीने की चीजें बाहर निकाल लें.
- फिर रैक और ट्रे अलग करके रख लें और उसे अच्छे से धो लें
फ्रिज की अंदरूनी सफाई कैसे करें?
- सबसे पहले एक छोटे बाल्टी में गुनगुने पानी लें और उसमें दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा और आधे नींबू का रस मिला लें.
- फिर इस घोल से आप फ्रिज (Fridge Cleaning Tips) के अंदर वाले हिस्से को ऊपर से लेकर नीचे तक पोछें.
- नींबू की खटास बदबू को खींच लेती है और बेकिंग सोडा की ताकत से सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं.
- सफाई करने के बाद सूखे कपड़े से फ्रिज को अच्छी तरह से पोंछ लें और उसे सूखा लें.
गैसकेट कैसे साफ करें?
फ्रिज के दरवाजे के चारों ओर लगी रबर की सील को ही गैस्केट कहा जाता है. इसे साफ रखना बहुत जरूरी है. अगर बस हल्की गंदगी हो तो गुनगुने पानी में थोड़ा बर्तन धोने वाला लिक्विड डालकर साफ कर लें. लेकिन अगर सील पर फफूंदी या काली परत दिखे तो ब्लीच वाला क्लीनर इस्तेमाल करें. सफाई के बाद इसे अच्छे से सुखा लें और आखिर में हल्की-सी पेट्रोलियम जेली लगा दें, जिससे रबर नरम और लंबे समय तक ठीक रहे.
फ्रिज की बाहरी सफाई कैसे करें?
फ्रिज के बाहर वाला हिस्सा साफ करने के लिए आप ऑल पर्पज क्लीनर इस्तेमाल कर सकते हैं. उसके बाद किसी तौलिये या सूखे कपड़े से उसे अच्छे से पोंछ दें.
फ्रिज की बदबू रोखने के लिए करें ये काम
अगर आपके फ्रिज (Fridge) के अंदर से बदबू आ रही है तो आप निचली शेल्फ पर बेकिंग सोडा का खुला डिब्बा रख सकते हैं. ऐसा इसलिए क्यूंकि ये आसानी से गंध को सोख लेता है और फ्रिज को फ्रेश रखता है.
यह भी पढ़ें: Fridge Tips: सालों पुराना फ्रिज भी चलेगा मक्खन की तरह, देगा जबरदस्त कूलिंग, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान
यह भी पढ़ें: मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










