17000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme GT 6, ऑफर बस आज तक

realme gt 6
Flipkart SASA LELE Sale:अगर आप एक नया गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर जल्दी करिए. क्योंकि, फ्लिपकार्ट के SASA LELE सेल का आज आखिरी दिन है.ऐसे में आज के सेल में फ्लिपकार्ट रियलमी के realme GT 6 पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है.
Flipkart SASA LELE Sale: अगर आप एक गेमिंग स्मार्टफोन सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपके पास बस आज रात भर का मौका है. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर चल रही SASA LELE सेल का आज आखिरी दिन है. ऐसे में आज आखिरी सेल में realme के धांसू गेमिंग स्मार्टफोन realme GT 6 पर 17000 हजार रुपये तक का डिस्काउंट फ्लिपकार्ट दे रहा है. ऐसे में 5500mh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 8 Gen 3 जैसे दमदार प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपके पास आखिरी मौका है. तो फिर चलिए जानते हैं सेल में realme GT 6 की कीमत और इसके फीचर्स.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 8 पर मिल रहा है 19,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, सस्ते दाम पर घर लाने का मौका
इतनी हो गई कीमत
SASA LELE सेल में realme GT 6 के 12GB+256GB वेरिएंट पर 34% तक का डिस्काउंट फ्लिपकार्ट दे रहा है. ऐसे में 46,999 रुपये में लॉन्च हुए realme GT 6 की कीमत 30,999 रुपये हो गई है. इतना ही नहीं, आपको 1000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिलेगा. जिससे इस फोन की कीमत 29,999 रुपये हो जाएगी. यानी कि पूरे 17000 रुपये का डिस्काउंट इस मॉडल पर आपको मिलेगा. इसके अलावा इस मॉडल पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है. आप चाहे तो अपने पुराने मॉडल को बेचकर realme GT 6 को और भी काम दाम में खरीद सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि आपके पुराने मॉडल की कंडीशन अच्छ होनी चाहिए. क्योंकि, जितनी अच्छी कंडीशन उतने अच्छे डिस्काउंट आपको मिलेगा.
Realme GT 6 के फीचर्स
डिस्प्ले: 2160Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ realme GT 6 में 6.78 inch की FULL HD+ Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है.
कैमरा: realme GT 6 के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. जिसमें 50MP+8MP+50MP का कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है.
प्रोसेसर: realme GT 6 में बेहतरीन प्रोसेसर के लिए गेमर्स को Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम करेगा. वहीं, फोन को ओवरहीट से बचाने के लिए फोन में Iceberg Vapor Cooling System दिया गया है.
बैटरी: 120W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ realme GT 6 में 5500mAh की बैटरी दी गई है.
रैम और स्टोरेज: 12GB+256GB
कलर: Fluid Silver और Razor Green
यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro को टक्कर देने वाले 5 धाकड़ Android स्मार्टफोन, Samsung और Google के साथ ये भी हैं विकल्प
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के अनुसार है. शॉपिंग साइट पर भविष्य में कीमत बढ़ या घट सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










