बॉक्स पर 256GB, अंदर निकला 128GB! IMEI नंबर तक अलग, Flipkart से iPhone 16 मंगवाना बंदे को पड़ा भारी

Flipkart Big Billion Days Sale iPhone 16 fake delivery
Flipkart Big Billion Bays Sale: राजत नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपने फ्लिपकार्ट से शॉपिंग का एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने फ्लिपकार्ट से एक साथ दो आईफोन 16 (256GB वैरिएंट) ऑर्डर किए थे. इनमें से एक की डिलीवरी अगले दिन होनी थी और दूसरा ‘फ्लिपकार्ट मिनट्स’ सर्विस के जरिए सिर्फ 20 मिनट में आने वाला था. लेकिन असली परेशानी यही से शुरू होती है.
Flipkart Big Billion Days Sale: हर साल की तरह फ्लिपकार्ट पर का बिग बिलियन डेज सेल लोगों के लिए शुरू हो चूका है. सेल कई कई प्रोडक्ट्स पर तगड़े डिस्काउंट मिलने की वजह से लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं. लेकिन बीते कुछ सालों से कई खरीदारों का कहना है कि इस सेल का एक्सपीरियंस उतना अच्छा नहीं रहा. सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने शिकायतें की हैं. कभी पेमेंट के बाद ऑर्डर कैंसिल हो जाता है, तो कभी डिस्काउंट वाली कीमत अचानक गायब हो जाती है. हाल ही में एक कस्टमर के साथ हुई घटना ने इस समस्या को और भी क्लियर कर दिया है. आइए आपको बताते हैं आखिर हुआ क्या है.
Flipkart से iPhone 16 ऑर्डर करने पर क्या हुआ?
राजत नाम के एक कस्टमर ने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने फ्लिपकार्ट से एक साथ दो आईफोन 16 (256GB वेरिएंट) ऑर्डर किए थे. इनमें से एक की डिलीवरी अगले दिन होनी थी और दूसरा ‘फ्लिपकार्ट मिनट्स’ सर्विस के जरिए सिर्फ 20 मिनट में आने वाला था. लेकिन असली परेशानी यही से शुरू होती है.
20 मिनट में आने वाला फोन को लग गए 12 घंटे
एक iPhone जो 20 मिनट में आने वाला था, वह रात होते-होते भी नहीं आया. राजत ने बार-बार कस्टमर सपोर्ट और डिलीवरी बॉय से बात की, लेकिन सामने से कोई सटीक जवाब नहीं मिला. डिलीवरी एजेंट बार-बार लोकेशन बदलता रहा. आखिरकार रात 12:53 बजे फोन डिलीवर हुआ. जल्दबाजी में राजत ने सिर्फ बॉक्स का रंग और सीरियल नंबर चेक किया लेकिन स्टोरेज पर ध्यान देने भूल गए. डिलीवरी बॉय ने भी जल्दी में सब सही होने का भरोसा दिला दिया.
फोन सेटअप करते समय मिला झटका
रजत ने जब फोन सेटअप करने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि बॉक्स पर तो 256GB लिखा है लेकिन असल में फोन 128GB स्टोरेज का है. इतना ही नहीं, फोन का IMEI नंबर और बिल पर लिखा IMEI भी अलग था. ये साफ तौर पर गड़बड़ी का मामला था. उसके बाद राजत तुरंत फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर से कॉन्टैक्ट करते हैं.
Flipkart ने ली एक्शन
शुरुआत में थोड़ी दिक्कतों के बाद फ्लिपकार्ट ने राजत की कंप्लेन पर एक्शन लेना शुरू किया. गलत फोन वापस लिया गया और पैसे भी रिफंड कर दिए गए. हालांकि, इस पूरे झंझट में राजत को काफी टेंशन और परेशानियां झेलनी पड़ी. सोशल मीडिया पर भी लोग कह रहे हैं कि फ्लिपकार्ट को ऐसे मामलों को पहले से रोकना चाहिए ताकि ग्राहकों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: Viral Video: iPhone 12 को बना डाला iPhone 17 Pro Max, दुकानदार का ये जुगाड़ देख पकड़ लेंगे माथा
यह भी पढ़ें: आखिर ऑनलाइन सेल में सामान इतने कम दाम पर क्यों मिलते हैं? शॉपिंग से पहले जान लीजिए ये कारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










