ALERT: ‘आपका फोन 2 दिन में बंद हो जाएगा’, ऐसा कॉल या मैसेज आपको भी आये तो हो जाएं सावधान

microphones in smartphone
DoT issues advisory against calls threatening disconnection of mobile services – डॉट देश में दूरसंचार सेवाओं को नियंत्रित करता है. उसने आम लोगों को ऐसी धोखाधड़ी वाली कॉल बढ़ने के बारे में सचेत किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि डॉट उनके मोबाइल नंबर दो घंटे के भीतर बंद कर देगा.

दूरसंचार विभाग / डॉट (Department of Telecommunications / DoT) ने लोगों को उनकी मोबाइल सेवाएं बंद करने की धमकी देने वाली कॉल के संबंध में एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है.

डॉट देश में दूरसंचार सेवाओं को नियंत्रित करता है. उसने आम लोगों को ऐसी धोखाधड़ी वाली कॉल बढ़ने के बारे में सचेत किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि डॉट उनके मोबाइल नंबर दो घंटे के भीतर बंद कर देगा.
Also Read: मुकेश अंबानी का दिवाली गिफ्ट, सस्ते Jio Recharge में डेटा-कॉलिंग के साथ 1 साल के लिए मिलेगा यह फ्री बेनिफिट
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने नागरिकों से आग्रह किया कि अगर उन्हें कनेक्शन काटने की धमकी देने वाली कोई कॉल आती है तो वे कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें.

टेलीकॉम डिपार्टमेंट की एडवाइजरी में कहा गया है, डॉट नागरिकों के कनेक्शन काटने की धमकी देने वाली कॉल नहीं करता है. नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे सावधानी बरतें और ऐसी कॉल आने पर कोई भी व्यक्तिगत जानकारी न दें.
Also Read: OTT ऐप से कॉलिंग और मैसेजिंग बढ़ी, घट गई टेलीकॉम कंपनियों की कमाई
डॉट की एडवाइजरी में कहा गया कि अपने सेवा प्रदाताओं से ऐसी कॉल की प्रामाणिकता का पता लगाएं. सावधान रहें, क्योंकि डॉट फोन कॉल के माध्यम से कनेक्शन काटने की चेतावनी नहीं देता है. ऐसी किसी भी कॉल को संदिग्ध माना जाना चाहिए.

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने इसके साथ ही नागरिकों से राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर किसी भी संदिग्ध कॉल की जानकारी देने को भी कहा है. दूरसंचार मंत्रालय के अनुसार, इस तरह की कॉल फर्जीवाड़े की मंशा और ग्राहकों के शोषण के इरादे से किये जा रहे हैं.

डॉट क्या है? डॉट यानी डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम देश में दूरसंचार सेवाओं को नियंत्रित करता है. यह यूनीफाईड ऐक्सेस सर्विस इंटरनेट और वीसैट सर्विस जैसी विभिन्न दूरसंचार सेवाओं को लाइसेंस प्रदान करने वाला सरकारी विभाग है. साथ ही, मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी, मोबाइल सेवा कनेक्शन उपभोक्ता सत्यापन, वैश्विक कॉलिंग कार्ड, जैसे मुद्दों सहित कई तरह के काम इस विभाग के जिम्मे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










