मुकेश अंबानी का दिवाली गिफ्ट, सस्ते Jio Recharge में डेटा-कॉलिंग के साथ 1 साल के लिए मिलेगा यह फ्री बेनिफिट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Nov 2023 7:54 AM
Reliance Jio Plans - जियो के जिस रीचार्ज प्लान (Jio Recharge Plans) की जानकारी आज हम आपको देने वाले हैं, वह एक प्रीपेड प्लान (Jio Prepaid Plan) है. इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप बिना एक्स्ट्रा पैसे खर्च किये...
Jio Recharge : मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पास अलग अलग यूजर्स के लिए अलग अलग रीचार्ज प्लान्स (Jio Recharge Plans) मौजूद हैं. कंपनी समय समय पर यूजर्स के लिए नये नये रीचार्ज (Jio Recharge) पैक लाती रहती है. जियो के पास एक ऐसा प्लान है, जिसमें यूजर्स को शानदार ओटीटी (Jio OTT Plans) मिलते हैं.
जियो के जिस रीचार्ज प्लान (Jio Recharge Plans) की जानकारी आज हम आपको देने वाले हैं, वह एक प्रीपेड प्लान (Jio Prepaid Plan) है. इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप बिना एक्स्ट्रा पैसे खर्च किये ओटीटी स्ट्रीमिंग (Jio OTT Plans) का लुत्फ उठा सकते हैं. यही नहीं, इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा (Jio Unlimited 5G Data Plans) का भी ऐक्सेस मिलता है.
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के जिस प्लान की बात हम कर रहे हैं, वह कंपनी का एन्युअल प्लान (Jio Annual Plan) है. अगर आप अपना जियो सिम (Jio SIM) 3227 रुपये से रीचार्ज (Jio 3227 Recharge) करते हैं, तो आपको इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी (Jio 365 Days Validity Plan) मिलेगी. ऐसे में आप एक बार रीचार्ज कराने के बाद पूरे साल के लिए फुर्सत हो जाएगी.
रिलायंस जियो (Reliance Jio) इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 4GB डेटा (Jio 4G Data Plan) ऑफर करती है. इस तरह आप पूरी वैलिडिटी में 730GB डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे. 365 दिनों तक आपको किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग (All Networks Free Calling) करने की आजादी मिलती है. इसके साथ ही, जियो इसमें एक साल तक हर दिन 100 SMS भी ऑफर करती है.
Also Read: Reliance Jio 7th Anniversary: फ्री हुई कॉलिंग, सस्ता हुआ डेटा; यहां जानें जियो की 7 उपलब्धियां
रिलायंस जियो के इस प्लान की सबसे खास बात इसमें मिलनेवाला ओटीटी बेनिफिट है. कंपनी इसमें ग्राहकों को एक साल के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल सब्सक्रिप्शन दे रही है. जियो के इस रीचार्ज प्लान में साथ में जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का भी सब्सक्रिप्शन ऑफर भी मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










