VIRAL: मनोज तिवारी के गाने पर नाचे माइकल जैक्सन, इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा एडिटेड VIDEO

dance ka viral video michael jackson panchayat song
Dance Ka Viral Video: सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में शानदार एडिटिंग के दम पर पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत के गाने पर माइकल जैक्सन का डांस जोड़ दिया गया है. आप भी एंजॉय करें वीडियो-
Dance Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. आजकल एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त चकल्लस मचा रहा है. पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत के मशहूर सॉन्ग ‘ए राजा जी’ का क्रेज इन दिनों हर तरफ देखा जा सकता है. इसी मौके पर किसी ने चौका लगाते हुए भोजपुरी सिनेस्टार मनोज तिवारी के गाने पर शानदार एडिटिंग कर माइकल जैक्सन का डांस जोड़ दिया है. मनोज तिवारी का गाना और माइकल जैक्सन का डांस कुछ ऐसा फिट बैठा है कि एकबारगी इइस वीडियाे को देखकर ऐसा लगता है जैसे पॉपुलर ब्रेक डांसर भोजपुरी गाने पर ही डांस कर रहे हों. सोशल मीडिया में यह वीडियो अपलोड कर कैप्शन में लिखा है- अगर माइकल जैक्सन का कंसर्ट उत्तर प्रदेश में होता तो नजारा ऐसा होता.
पंचायत के गाने पर माइकल जैक्सन का डांस
सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एडिटिंग के सहारे पंचायत वेब सीरीज के कुछ मशहूर डायलॉग्स के साथ माइकल जैक्सन के डांस को मैशअप कर दिया है. और इसके बैकग्राउंड में मनोज तिवारी का गाया गाना ‘ए राजा जी’ को फिट कर दिया गया है. आप भी इस डांस वीडियो को देखकर एक बार तो यही सोचेंगे कि माइकल जैक्सन सचमुच में इसी भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं. इंटरनैशनल पॉप स्टार माइकल जैक्सन आज भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके डांस और उनके मूव्स को फैन्स आज तक भुला नहीं पाये हैं.
Amazon से मंगाया सामान, पैकेट में निकला जिंदा सांप… Viral हो रहा Video
Video Viral: इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने का भूत ऐसा चढ़ा, बंदे ने माथे पर गुदवा लिया QR Code
यूजर्स बोले- गरदा उड़ा दिया…
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को सचिन शीर्षत ने अपलोड किया है. सचिन एक डिजिटल क्रिएटर और वीडियो एडिटर हैं. वायरल क्लिप को अब तक 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि माइकल जैक्सन अपने आइकॉनिक ब्लैक जैकेट और पैंट में नजर आ रहे हैं. जैसे ही वह डांस शुरू करते हैं, एडिटिंग की मदद से गाने को बदल दिया जाता है. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है. इसपर ताबड़तोड लाइक्स और कमेंट्स भी आ रहे हैं. जहां एक यूजर ने लिखा है- गरदा उड़ा दिया. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है- देख रहा है बिनोद कैसे गजब का एडिटिंग किया जाता है.
यहां देखिए वीडियो-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










