3G खत्म कर BSNL अब चलेगा 4G और 5G की राह, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

BSNL 3G shutdown: बीएसएनएल भारत में 3G नेटवर्क को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने 1 लाख से ज्यादा 4G साइट्स सक्रिय की हैं और जल्द ही 5G लॉन्च करने की योजना बना रही है.
BSNL 3G Shutdown: भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अब अपने पुराने 3G नेटवर्क को धीरे-धीरे बंद करने की योजना बना रही है. लंबे समय तक 3G ही BSNL की रीढ़ रहा, लेकिन अब कंपनी ने देशभर में 4G साइट्स का बड़ा जाल बिछा दिया है. करीब 1 लाख से ज्यादा 4G टावर सक्रिय हो चुके हैं और इसी के दम पर BSNL अब 3G को चरणबद्ध तरीके से हटाने की तैयारी कर रहा है.
3G से 4G की ओर BSNL का सफर
BSNL ने कई सालों तक 3G पर ही अपनी सेवाएं दीं. ग्रामीण इलाकों से लेकर छोटे शहरों तक, 3G ही ग्राहकों की कनेक्टिविटी का आधार रहा. लेकिन अब समय बदल चुका है.लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने हाल ही में 4G सेवाओं को तेजी से विस्तार दिया है और यही वजह है कि 3G को हटाने का रास्ता साफ हो रहा है.
मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट्स खत्म करने की तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक BSNL अब Nokia और ZTE जैसे उपकरण निर्माताओं के साथ अपने AMC (Annual Maintenance Contracts) को समाप्त करने की योजना बना रहा है. सरकार पहले ही निजी कंपनियों को चीनी उपकरण हटाने का निर्देश दे चुकी है, ऐसे में BSNL का यह कदम उसी दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है.
चरणबद्ध तरीके से होगा बदलाव
कंपनी एक झटके में 3G को बंद नहीं करेगी. सबसे पहले उन इलाकों में 3G हटाया जाएगा जहां 4G पहले से मौजूद है और बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. धीरे-धीरे बाकी क्षेत्रों में भी 3G को हटाकर 4G को मजबूत किया जाएगा.
5G की ओर नजरें
BSNL सिर्फ 4G तक सीमित नहीं रहना चाहता. कंपनी ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में वह 5G सेवाएं भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यानी ग्राहकों को जल्द ही तेज इंटरनेट और बेहतर नेटवर्क अनुभव मिलने वाला है.
BSNL 3G Shutdown: ग्राहकों के लिए क्या मायने?
3G हटने के बाद पुराने हैंडसेट वाले ग्राहकों को बदलाव का सामना करना पड़ेगा. लेकिन जिनके पास 4G सपोर्टेड स्मार्टफोन हैं, उनके लिए यह कदम नेटवर्क क्वाॅलिटी और स्पीड को और बेहतर बनाएगा.
यह भी पढ़ें: 250 रुपये से कम में BSNL दे रहा 30 दिनों तक डेली 3GB डेटा, ऑफर बस इस दिन तक
यह भी पढ़ें: BSNL का न्यू ईयर प्लान, 3000 रुपये से कम में चलेगा 365 दिन, बेनिफिट्स ऐसे कि Jio-Airtel भी पड़ जाएं फीके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










