Vivo X Fold 5, Samsung Galaxy Z Fold 7 और Pixel 9 Pro Fold फोल्डेबल फोन्स में कौन है बेस्ट?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Jul 2025 3:56 PM

विज्ञापन

Best Foldable Phone: Vivo X Fold 5, Samsung Galaxy Z Fold 7 और Pixel 9 Pro Fold - जानें भारत में इन तीनों फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में कौन है सबसे बेहतर.

Best Foldable Phone: Vivo X Fold 5, Samsung Galaxy Z Fold 7 और Pixel 9 Pro Fold - जानें भारत में इन तीनों फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में कौन है सबसे बेहतर. डिजाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी की पूरी तुलना.

विज्ञापन

Best Foldable Phone: 2025 में फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. Vivo, Samsung और Google जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपने-अपने लेटेस्ट फोल्डिंग फोन लॉन्च कर दिए हैं. इस आर्टिकल में हम Vivo X Fold 5, Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 9 Pro Fold की तुलना करेंगे और जानेंगे कि इन तीनों में कौन है भारत का बेस्ट फोल्डेबल फोन.

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo X Fold 5 में 8.03-इंच की E7 AMOLED मेन डिस्प्ले और 6.53-इंच की आउटर डिस्प्ले मिलती है. वहीं Galaxy Z Fold 7 में 7.6-इंच Dynamic AMOLED2X डिस्प्ले और 6.2-इंच आउटर पैनल मिलता है. Pixel 9 Pro Fold में 7.9-इंच LTPO OLED मेन स्क्रीन और 6.4-इंच आउटर डिस्प्ले दी गई है. तीनों ही फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट मिलता है, लेकिन Vivo की ब्राइटनेस और व्यूइंग एंगल सबसे शानदार मानी जा रही है.

कैमरा और परफॉर्मेंस

Vivo X Fold 5 में ZEISS ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप (50MP + 64MP + 50MP), Snapdragon 8 Gen 3 प्रॉसेसर और 12GB रैम दी गई है. Samsung Z Fold 7 में Snapdragon 8 Gen 3 के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा है, वहीं Pixel 9 Pro Fold में Tensor G4 चिप और AI-फोकस्ड कैमरा सेटअप है जो कम रौशनी में बेस्ट रिजल्ट देता है.

बैटरी और फीचर्स

Vivo X Fold 5 में 5500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग है, Samsung में 4400mAh और Pixel में 5000mAh बैटरी दी गई है. Vivoचार्जिंग और बैटरी में सबसे आगे है.

कौन है बेस्ट?

अगर आप कैमरा और डिजाइन के दीवाने हैं, तो Vivo X Fold 5 बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. Samsung प्रीमियम ब्रांड वैल्यू और सॉफ्टवेयर अपडेट्स में आगे है, जबकि Pixel 9 Pro Fold उन यूजर्स के लिए है जो AI और कैमरा में सबसे आगे रहना चाहते हैं.

Oppo K13 5G vs Oppo F27 Pro+ 5G: 20 हजार रुपये की रेंज में कौन किस पर भारी?

Motorola Razr 60 Ultra Review: फैशन के दीवानों के लिए बना ये स्टाइलिश फ्लिप फोन!

OnePlus 13 vs iPhone 16 Pro Max: 70 हजार का वनप्लस या 1.5 लाख का iPhone? यहां देखें डिटेल कम्पैरिजन

Samsung Galaxy A56 Review: शानदार AI फीचर्स और कमाल की कैमरा क्वालिटी, जानें कितना दमदार है यह स्मार्टफोन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola