Best 5G Phone Under 10000: अमेजन-फ्लिपकार्ट की सेल में सस्ते मिल रहे ब्रांडेड 5G Phones, कहीं मौका छूट न जाए
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Sep 2024 3:26 PM
Best 5G Phone Under 10000 in India 2024
Best 5G Phone Under 10000 in India 2024: आप भी अगर 10 हजार रुपये से कम में एक बढ़िया 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं. हम आपको बता रहे हैं अमेजन-फ्लिपकार्ट की सेल में मौजूद टॉप ऑप्शंस के बारे में-
Best 5G Phone Under 10000: त्योहारों का मौसम शुरू होनेवाल है और बाजार में सेल और ऑफर्स की बहार है. ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर भी सेल चल रहे हैं और इनमें फोन, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज सहित सैकड़ों प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर्स चल रहे हैं. अगर आप किफायती 5जी फोन की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए बनाकर लाये हैं 10 हजार की रेंज में आनेवाले टॉप स्मार्टफोन्स की लिस्ट.
Moto G45 5G
Motorola के इस हैंडसेट में 6.5-इंच का डिस्प्ले मिलता है और यह Snapdragon 6s Gen3 प्रॉसेसर पर काम करता है. इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है. इसकी बैटरी क्षमता 5000mAh की है और यह 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. यह हैंडसेट 9,999 रुपये में आयेगा.
Lava Blaze 5G
यह एक कॉम्पैक्ट और पावरफुल स्मार्टफोन है. इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 700 प्रॉसेसर दिया गया है. इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. इसकी बैटरी क्षमता 5000mAh की है और यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसकी कीमत 9,299 रुपये है.
Nokia G42 5G
नोकिया के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 480+ प्रॉसेसर है, जो ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU के साथ आता है. 2 सालों तक एंड्रॉयड अपडेट्स, 4GB+2GB (वर्चुअल रैम सपोर्ट) और 50MP रियर कैमरा सपोर्ट मिलता है. इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है और इस फोन को अमेजन से खरीदा जा सकता है.
Redmi 13C 5G
रेडमी के इस फोन में 6.74 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है और इसका रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है. यह MediaTek Dimensity 6100 Plus प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है. फोन में 5000mAh की बैटरी है और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसकी कीमत 9,199 रुपये है.
Poco M6 5G
पोको के इस फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और यह MediaTek Dimensity 6100 Plus प्रॉसेसर पर चलता है. इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है. इसमें 5000mAh की बैटरी लगी है और यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह 9,249 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Infinix Hot 50 5G
चीनी कंपनी इनफिनिक्स का यह हैंडसेट भी इस लिस्ट में बढ़िया ऑप्शन है. इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले है और यह Dimensity 6300 प्रॉसेसर पर काम करता है. यह फोन 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. इसे 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
रेटिंग्स और रिव्यूज देखकर मंगाएं
ऊपर बताये गए फोन्स की कीमत में मॉडल और उपलब्धता के बाधार पर थोड़ा-बहुत बदलाव संभव है. इनमें से आप अपनी जरूरत और बजट का हैंडसेट फ्लिपकार्ट या अमेजन की सेल से मंगा सकते हैं. सेल का फायदा उठाकर इन फोन्स को और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है. अपनी पसंद का फोन ऑर्डर करने से पहले यह कंफर्म कर लें कि उसकी रेटिंग्स और रिव्यूज अच्छे हों.
5999 में 32MP कैमरा वाला Realme फोन, गजब है Amazon सेल की डील
Flipkart BBD Sale: 10 हजार रुपये में लैपटॉप खरीदें, ऐसे-वैसे नहीं, ब्रांडेड वाले
Flipkart और Amazon की शुरू हो गई Sale, यहां मिलेंगी साल की बड़ी डील्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










