₹25,000 से कम में मिल रहे ₹50,000 वाले Smart TV, आधी कीमत में सिनेमा हॉल बन जाएगा आपका बेडरूम
Published by : Ankit Anand Updated At : 09 Dec 2025 2:31 PM
43 inch Smart TV On Amazon
Smart TV: अगर आप साल खत्म होने से पहले नया स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह सबसे सही समय है. अमेजन पर 43-इंच स्मार्ट टीवी पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. 25 हजार रुपये से कम में आपको कई प्रीमियम ब्रांड्स के शानदार ऑप्शन मिल जाएंगे. चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन से टॉप ब्रांड शामिल हैं.
Smart TV: कई स्मार्ट टीवी कंपनियों ने अपने नए और लेटेस्ट टीवी मार्केट में लॉन्च किए हैं. अगर आप भी नया साल शुरू होने से पहले टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अमेजन आपके लिए बढ़िया मौका लेकर आया है. इस सेल में आपको कई टॉप ब्रांड्स के टीवी मिल जाएंगे. इन सभी टीवी में एडवांस डिस्प्ले, शानदार ब्राइटनेस और दमदार साउंड मिलता है. ये कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे आप अपने फेवरेट गेम्स और एंटरटेनमेंट का मजा ले सकते हैं. इनका स्टाइलिश डिजाइन भी इतना बढ़िया है कि आपके लिविंग रूम की शोभा बढ़ जाएगा. आइए जल्दी से इन ऑप्शन्स पर एक नजर डालते हैं.
TCL (43 inches) Metallic Bezel Less Series
TCL का ये 43-इंच वाला TV आप फिलहाल ₹21,990 में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असली कीमत ₹52,990 है. यानी आपको 59% का जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ 2 साल की वारंटी भी दी जा रही है. इस TV में आपको HDR10 और AiPQ प्रोसेसर के साथ बेहतरीन विजुअल क्वालिटी मिलती है. साउंड के लिए इसमें 24W Dolby Atmos और DTS-X का सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा इसमें फास्ट क्वाड-कोर प्रोसेसर और Netflix, Prime Video, Hotstar जैसे OTT ऐप्स भी पहले से मौजूद हैं.

Xiaomi (43 inch) X Ultra HD 4K
यह Xiaomi का 43-इंच वाला TV है. अभी यह 42% डिस्काउंट पर मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर ₹24,999 रह जाती है. इसमें 4K Ultra HD डिस्प्ले, बढ़िया पिक्चर क्वालिटी और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है. इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है, जिससे वीडियो काफी स्मूद चलता है. इसके साथ 30W के स्पीकर्स और Dolby Audio सपोर्ट भी मिलता है. इसके अलावा इसमें ढेरों OTT ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, Bluetooth और Wi-Fi का सपोर्ट दिया गया है.

Samsung (43 inches) FHD Smart LED TV
ये पॉपुलर Samsung स्मार्ट TV 43-इंच की डिस्प्ले के साथ आता है. इसे आप 26% डिस्काउंट में सिर्फ ₹21,990 में खरीद सकते हैं. इसका 1920×1080 रेजोल्यूशन वीडियो क्वालिटी को काफी साफ और शार्प बनाता है.
इस स्मार्ट TV में HDR10+ और PurColor टेक्नोलॉजी मिलती है, जो रंगों को और ज्यादा नेचुरल और खूबसूरत बनाती है. इसके साथ 20W का दमदार साउंड, Object Tracking Sound Lite और Q-Symphony सपोर्ट मिलता है, जिससे आपको थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है.

यह भी पढ़ें: Smart TV: मूवीज-सीरीज देखते-देखते फंस जाती है स्क्रीन? कैश क्लियर करेंगे तो मिनटों में होगी दिक्कत दूर, जानें तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










