नए साल पर लड़खड़ाए 43-इंच Smart LED TV के दाम, Dolby Vision और Atmos सपोर्ट से मिलेगा थिएटर जैसा एक्सपीरियंस

Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Jan 2026 4:13 PM

विज्ञापन

Smart LED TV Price Drop

अगर आप भी नए साल में एक नया Smart LED TV लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ ब्रांडेड टीवी की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें आप जरूर चेक कर सकते हैं. इन सभी मॉडल्स की खास बात यह है कि इनमें Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है जिससे टीवी देखना का एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है.

विज्ञापन

Smart LED TV Price Drop: ज्यादातर लोग नया LED TV इसलिए नहीं खरीदते क्योंकि कोई बहुत बड़ी या क्रांतिकारी तकनीक आ गई हो. वे नया टीवी तब लेते हैं, जब पुरानी स्क्रीन फीकी लगने लगती है, ऐप्स धीमे चलने लगते हैं या लिविंग रूम का सेटअप बदल जाता है. यही वजह है कि आज के नए टीवी दिखावे से ज्यादा बुनियादी चीजों को सही करने पर ध्यान दे रहे हैं.

अगर आप भी अपने घर के लिए नया टीवी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ भरोसेमंद और ब्रांडेड मॉडल्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जो सही चुनाव करने में आपकी मदद करेगी. आइए देखते हैं इन्हें.

Samsung FHD Smart LED TV (43 inches)

Samsung का 43-इंच FHD LED TV रोजमर्रा की देखने की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसका पिक्चर प्रोसेसिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और स्ट्रीमिंग कंटेंट में रंगों को नेचुरल बनाए रखता है, जबकि इसका स्मार्ट इंटरफेस तेज और बिना किसी उलझन के चलता है. साउंड ट्यूनिंग भी इस साइज के कमरे के हिसाब से साफ और संतुलित है, जिससे अलग स्पीकर लगाने की जरूरत कम पड़ती है.

स्पेसिफिकेशन्स (Specification)

  • स्क्रीन साइज: 43 इंच
  • रिजॉल्यूशन: फुल HD (1080p)
  • स्मार्ट प्लेटफॉर्म: Samsung Tizen OS
  • ऑडियो आउटपुट: 20W
  • कनेक्टिविटी: Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
Samsung FHD Smart LED TV (43 inches)
Samsung fhd smart led tv (43 inches)

Xiaomi FX Ultra HD 4K Smart LED Fire TV (43 inch) 

Xiaomi का 43 इंच FX 4K Fire TV उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो बिना ज्यादा खर्च किए साफ-सुथरी पिक्चर क्वालिटी और आसान स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस चाहते हैं. इस साइज में स्क्रीन काफी शार्प लगती है, स्पोर्ट्स देखते समय मूवमेंट भी स्मूद रहता है और Fire TV की मदद से लाइव चैनल और अलग-अलग ऐप्स एक ही जगह मिल जाते हैं.

स्पेसिफिकेशन्स (Specification)

  • स्क्रीन साइज: 43 इंच
  • रिजॉल्यूशन: 4K Ultra HD
  • स्मार्ट प्लेटफॉर्म: in built Fire TV
  • ऑडियो आउटपुट: 24W
Xiaomi FX Ultra HD 4K Smart LED Fire TV (43 inch) 
Xiaomi fx ultra hd 4k smart led fire tv (43 inch) 

LG QNED 8AA Series 4K Ultra HD (43 inches) 

LG का 43 इंच QNED 8AA उन लोगों के लिए है जो बहुत बड़ी टीवी लिए बिना बेहतर कलर और पिक्चर क्वालिटी चाहते हैं. इसका QNED पैनल आम LED टीवी के मुकाबले ज्यादा ब्राइटनेस और अच्छा कॉन्ट्रास्ट देता है, जिससे तस्वीर ज्यादा साफ और दमदार लगती है. WebOS चलाने में तेज और जाना-पहचाना है, वहीं मैजिक रिमोट से टीवी इस्तेमाल करना आसान हो जाता है.

स्पेसिफिकेशंस (Specifications)

  • स्क्रीन साइज: 43 इंच
  • पैनल टाइप: QNED
  • रिजॉल्यूशन: 4K Ultra HD
  • स्मार्ट प्लेटफॉर्म: LG webOS
LG QNED 8AA Series 4K Ultra HD (43 inches)
Lg qned 8aa series 4k ultra hd (43 inches)

TOSHIBA C350NP Series 4K Ultra HD (43 inches)

Toshiba के इस टीवी की पिक्चर प्रोसेसिंग रोजमर्रा के कंटेंट को साफ और नेचुरल दिखाती है, वहीं स्पोर्ट्स और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए मोशन भी ठीक रहता है. Google TV जाना-पहचाना और इस्तेमाल में आसान है, जिससे ऐप बदलना झंझट नहीं बनता.

स्पेसिफिकेशंस (Specifications)

  • स्क्रीन साइज: 43 इंच
  • रिजॉल्यूशन: 4K Ultra HD
  • स्मार्ट प्लेटफॉर्म: Google TV
  • ऑडियो आउटपुट: 24W
TOSHIBA C350NP Series 4K Ultra HD (43 inches)
Toshiba c350np series 4k ultra hd (43 inches)

यह भी पढ़ें: 50 इंच वाले Smart TV के दाम गिरे जमीन पर, Sony और Xiaomi जैसे ब्रांड्स भी ऑफर में शामिल

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola