iPhone में ऐसा क्या होता है जो इसे लाखों का बनाता है? जानिए Android स्मार्टफोन से कितना अलग होता है यह

iPhone-15-pro-max
Apple iPhone 15 Series का Pro Max मॉडल 1TB स्टोरेज के साथ 1,99,900 रुपये का लॉन्च हुआ है. आईफोन को लेकर मार्केट में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए आईफोन अब भारत में ही बनाया जा रहा है. सवाल यह उठता है कि ऐपल आईफोन में ऐसा क्या है जो इसे इतना महंगा बनाता है.

Apple iPhone 15 Price : आईफोन की कीमत भारत में इस बार नयी सीरीज (Apple iPhone 15 Series) के बाद डेढ़ लाख से भी पार पहुंच चुकी है. Apple iPhone 15 Series का Pro Max मॉडल 1TB स्टोरेज के साथ 1,99,900 रुपये का लॉन्च हुआ है. आईफोन को लेकर मार्केट में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए आईफोन अब भारत में ही बनाया जा रहा है. हालांकि, सवाल यही उठता है कि आईफोन आखिर इतना महंगा क्यों है!

सवाल यह उठता है कि ऐपल आईफोन में ऐसा क्या है जो इसे इतना महंगा बनाता है. पहली बात तो यह जान लीजिए कि आपका फोन कैसा प्रदर्शन करेगा, यह उसके प्रॉसेसर पर निर्भर करता है. Android की तुलना में, Apple iPhone के लिए ए-सीरीज चिप्स बेहतर प्रदर्शन करते हैं. iPhone के A-सीरीज चिप्स केवल आईफोन के लिए बनते हैं. ये iPhone का यूजर एक्सपीरिएंस बेहतर बनाते हैं. ये प्रॉडक्ट्स टॉप क्वालिटी के होते हैं. यही वजह है कि पुराने iPhone मॉडल भी लंबे समय तक आसानी से चलने में सक्षम होते हैं.
Also Read: Apple iPhone भारत में इतने महंगे क्यों बिकते हैं? यहां समझें पूरा मैथ्स
Android पर चलनेवाले फोन की बात करें, तो ये शुरू में तो बढ़िया चलते हैं लेकिन धीरे-धीरे इनकी क्वालिटी में फर्क आ जाता है, भले ही कंपनी या मॉडल कोई भी हो. एंड्रॉयड फोन के प्रॉसेसर ज्यादातर थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरर्स पर निर्भर होते हैं. यही Android vs iPhone का सबसे बड़ा अंतर है. उदाहरण के लिए, सैमसंग और वनप्लस जैसी कंपनियां क्वालकॉम से स्नैपड्रैगन चिप्स खरीद कर अपने फोन में लगाती हैं.

iPhone Vs Android – कैमरा की बात : एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के कैमरों में iPhone की तुलना में अधिक फीचर्स और फिल्टर होते हैं. ये 48, 64 और 108 मेगापिक्सल के होते हैं. लेकिन आईफोन यूजर्स की मानें, तो ज्यादा Professional Photos 12 मेगापिक्सल के iPhone कैमरा से मिल जाते हैं.
Also Read: iPhone 15 Price: दुबई में इतना सस्ता है आईफोन, वहां से घूम कर आ जाएंगे आप
iPhone Vs Android – सिक्योरिटी की बात : सिक्योरिटी के मद्देनजर आपको कुछ समय बाद अपना एंड्रॉयड डिवाइस बदलना पड़ सकता है. दूसरी ओर, आपको अपने iPhone को हर साल अपग्रेड देने की जरूरत नहीं पड़ती है क्योंकि इसे वर्षों तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहते हैं और सुरक्षा बनी होती है. अगर कोई iPhone 8 यूज कर रहा है और उसकी डिवाइस iOS 16 पर रन कर रही है, तो उसे भी iPhone 14 वाले यूजर की ही तरह Security Features मिलने जारी रहेंगे.
Also Read: iPhone 15, Plus, Pro और Pro Max एक दूसरे से कितने अलग हैं? यहां जानिए सारी बातप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










