iPhone बनाने वाली Apple भारत में कर रही लोगों को हायर, इन पोस्ट पर निकाली वैकेंसी

Apple Jobs
Apple के ये जॉब्स फुल टाइम और पार्ट टाइम, दोनों रोल के लिए होंगी. इसमें ऑपरेशन एक्सपर्ट्स, बिजनेस प्रो, टेक्निकल स्पेशलिस्ट जैसे रोल्स शामिल हैं. कंपनी ने इस बारे में लिंक्डइन पर भी पोस्ट डाला है.
Apple Hiring 2024: आईफोन (iPhone) बनानेवाली कंपनी ऐपल (Apple) भारत में अपनी रिटेल मौजूदगी बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रही है. कंपनी दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे में अपने चार नये स्टोर ओपन करने वाली है.
भारत ऐपल के लिए एक प्रमुख बाजार
ऐपल इन स्टोर्स के लॉन्च से पहले कंपनी 400 नये स्टाफ मेंबर्स को नियुक्त करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इसके बारे में जानकारी दी है. बता दें कि भारत ऐपल के लिए एक प्रमुख बाजार बन गया है. पिछले साल कंपनी ने भारत में दो ऐपल स्टोर दिल्ली और मुंबई में ओपन किये हैं.
ऐपल ने अपनी वेबसाइट्स पर दी इन जॉब्स की जानकारी
नये स्टोर्स की ओपनिंग से पहले ऐपल ने अपनी वेबसाइट्स पर इन जॉब्स को लेकर जानकारी दी है. फिलहाल भारत में ऐपल के 100 कर्मचारी मौजूद हैं. ये कर्मचारी दिल्ली सेलेक्ट सिटी वॉक और मुंबई बेकेसी स्थित ऐपल स्टोर में काम करते हैं. कंपनी ने 400 नये जॉब्स का ऐलान किया है.
लिंक्डइन पर भी पोस्ट
Apple के ये जॉब्स फुल टाइम और पार्ट टाइम, दोनों रोल के लिए होंगी. इसमें ऑपरेशन एक्सपर्ट्स, बिजनेस प्रो, टेक्निकल स्पेशलिस्ट जैसे रोल शामिल हैं. ये जॉब्स हाल में ग्रेजुएट लोगों के लिए हैं, जो फ्लेक्सिबल शिफ्ट में काम करने को तैयार हैं. कंपनी ने इस बारे में लिंक्डइन पर भी पोस्ट किया है.
कहां करें अप्लाई?
ऐपल की इन जॉब ओपनिंग्स को लेकर एक रिक्रूटर ने लिखा है, ऐपल को दिल्ली, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में विस्तार करते हुए देखना शानदार अनुभव है. हम कई वैकेंसीज के लिए लोगों से बातचीत की तैयारी कर रहे हैं. आप भी ऐपल जॉब्स के लिए https://jobs.apple.com/en-in/search पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यहां आपको पोस्ट और जॉब डिस्क्रिप्प्शन को लेकर तमाम तरह की जानकारी मिलेगी.
Apple iPhone 16 Ban: लेटेस्ट आईफोन की सेल पर इस देश में क्यों लगी रोक? जानिए वजह
Apple vs Samsung: स्मार्टफोन बाजार का महारथी कौन? देखें क्या कहते हैं आंकड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










