Airtel vs Jio vs Vi: भारत के बेस्ट 5G प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स, बजट में हिट, फायदे में फिट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Aug 2025 6:44 PM
Jio vs Airtel vs Vi
Airtel vs Jio vs Vi Best Recharge Plans: जानिए एयरटेल, रिलायंस जियो और वीआई के अगस्त 2025 में उपलब्ध बेस्ट 5G प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की पूरी जानकारी. डेटा, कॉलिंग, OTT और 5G बेनिफिट्स के साथ तुलना
Airtel vs Jio vs Vi Recharge Plans: भारत में टेलीकॉम सेक्टर में जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) तीनों कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए शानदार 5G प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पेश कर रही हैं. इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन और 5G एक्सेस जैसी सुविधाएं शामिल हैं. अगर आप अगस्त 2025 में नया रिचार्ज प्लान लेने की सोच रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए है.
Airtel के बेस्ट 5G प्रीपेड प्लान्स
- ₹449 प्लान
- वैधता: 28 दिन
- डेटा: 3GB प्रतिदिन + अनलिमिटेड 5G
- कॉलिंग: अनलिमिटेड
- SMS: 100 प्रतिदिन
- एक्स्ट्रा: Airtel Xstream Play Premium (22 OTT ऐप्स), Perplexity Pro वार्षिक सब्सक्रिप्शन
- ₹429 प्लान
- डेटा: 2.5GB प्रतिदिन + अनलिमिटेड 5G
- वैधता: 1 माह
- अन्य सभी लाभ ₹449 प्लान जैसे
- ₹349 प्लान (बेस्टसेलर)
- डेटा: 2GB प्रतिदिन + अनलिमिटेड 5G
- वैधता: 28 दिन
- अन्य सभी लाभ ₹449 प्लान जैसे
Reliance Jio के बेस्ट 5G प्रीपेड प्लान्स
- ₹349 प्लान
- डेटा: 2GB प्रतिदिन (4G)
- वैधता: 28 दिन
- कॉलिंग: अनलिमिटेड
- SMS: 100 प्रतिदिन
- एक्स्ट्रा: JioAICloud, JioTV, JioHotstar OTT (90 दिन सब्सक्रिप्शन)
- ₹449 प्लान
- डेटा: 3GB प्रतिदिन (4G)
- अन्य सभी लाभ ₹349 प्लान जैसे
Vi (Vodafone Idea) के बेस्ट 5G प्रीपेड प्लान्स
- ₹479 प्लान
- डेटा: 1GB प्रतिदिन + अनलिमिटेड 5G
- वैधता: 48 दिन
- कॉलिंग: अनलिमिटेड
- SMS: 100 प्रतिदिन
- ₹365 प्लान (पॉपुलर)
- डेटा: 2GB प्रतिदिन + अनलिमिटेड 5G
- वैधता: 28 दिन
- कॉलिंग और SMS लाभ वही
Airtel vs Jio vs Vi: किसका प्लान है सबसे बेहतर?
अगर आप OTT और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स चाहते हैं तो Airtel का ₹449 प्लान सबसे वैल्यू फॉर मनी है. Jio का ₹349 प्लान बजट में शानदार कंटेंट ऐक्सेस देता है. वहीं Vi का ₹365 प्लान लंबी वैधता और 5G ऐक्सेस के साथ संतुलित विकल्प है.
Airtel यूजर्स की तो निकल पड़ी! ₹181 में कंपनी दे रही 22 से ज्यादा Free OTT, साथ में 15GB डेटा भी
Jio और Airtel के ये 3 रिचार्ज प्लान केवल नंबर चालू रखने के लिए हैं बेस्ट
BSNL का तगड़ा धमाका! ले आया 84 दिनों वाला सस्ता प्लान, 3GB डेली डेटा के साथ, कीमत सुन चौंक जाएंगे
BSNL यूजर्स की निकल पड़ी! FREE में मिल रहा महीने भर के लिए मुफ्त इंटरनेट, ऑफर बस इस दिन तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










