AI Technology in India: भारतीय टेक्नोलॉजी की फैन बनी माइक्रोसॉफ्ट, कोपायलट पर कही यह बात
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Nov 2024 10:12 PM
Microsoft on AI Technology in India
AI Technology in India: माइक्रोसॉफ्ट के लिए भारत एक बड़ा बाजार है. यहां टेक्नोलॉजी को लेकर एक्टिव युवाओं की बड़ी आबादी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भारत का तेजी से उभार, अमेरिकी टेक कंपनी के बिजनेस के लिए सकारात्मक है.
AI Technology in India: भारत में टेक्नोलॉजी सेक्टर में तेजी से विकास हो रहा है, और माइक्रोसॉफ्ट भी इस बढ़ोतरी को मानता है. अमेरिका की प्रमुख टेक कंपनियों में से एक, माइक्रोसॉफ्ट, भारत की कुछ विशेषताओं की सराहना कर रही है. यह कंपनी भारतीय टेक्नोलॉजी सेक्टर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है.
माइक्रोसॉफ्ट के एआई टूल कोपायलट को लेकर बहुत चर्चा
माइक्रोसॉफ्ट के भारत और दक्षिण एशिया अध्यक्ष पुनीत चंडोक ने कहा है कि उन्हें भारत में प्रौद्योगिकी खर्च में कोई मंदी नहीं दिख रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई के इर्द-गिर्द काफी गतिविधियां हो रही हैं और माइक्रोसॉफ्ट के एआई टूल कोपायलट को लेकर बहुत चर्चा है. उन्होंने कहा कि कोपायलट के उपयोग मामलों में वृद्धि के साथ एआई सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में शामिल है.
माइक्रोसॉफ्ट के लिए भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में
चंडोक ने एक साक्षात्कार में बताया कि एआई के बारे में आम धारणा संदेह से उम्मीद में बदल गई है. कंपनी लगातार उन क्षेत्रों पर नजर रख रही है, जहां उसे निवेश करने की जरूरत है. उन्होंने भारत को माइक्रोसॉफ्ट के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि भारत में प्रौद्योगिकी और नवाचार के लिए बहुत से अवसर हैं.
कोपायलट एआई का पर्याय बना
चंडोक ने इस बात पर जोर दिया कि माइक्रोसॉफ्ट सभी विनियामक आवश्यकताओं और नये विकसित ढांचों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. पीटीआई-भाषा को दिये एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कोपायलट एआई का पर्याय बन गया है और वह भारत में इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. चंडोक ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट एक ऐसी शक्ति बनना चाहती है, जो भारत और दक्षिण एशिया को आगे बढ़ाए.
Google और Microsoft को टेंशन देने OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Search
ALERT: खतरे में है आपका पासवर्ड, हैकर्स के टार्गेट पर ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स के यूजर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










