AI Impact Summit 2026: सुंदर पिचाई से सैम ऑल्टमैन तक, दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के टॉप टेक CEO

Updated at : 16 Feb 2026 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
India AI SUMMIT 2026

एआई इम्पैक्ट समिट 2026

नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक होने वाला India AI Impact Summit 2026 इस साल का सबसे बड़ा टेक इवेंट बनने जा रहा है. सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन, बिल गेट्स और कई ग्लोबल लीडर्स एक ही मंच पर नजर आएंगे. इस समिट के दौरान 500 से ज्यादा प्रोग्राम्स होंगे. साथ ही 840 से ज्यादा कंपनियां और इंस्टीट्यूशन अपने AI से जुड़े प्रोडक्ट और तकनीक दिखाएंगी.

विज्ञापन

नई दिल्ली आज से टेक्नोलॉजी की ग्लोबल राजधानी बनने जा रही है. India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत 16 फरवरी से हो चुकी है और यह 20 फरवरी तक चलने वाला है. इस समिट पर दुनिया भर की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इस बड़े AI इवेंट में करीब 100 देशों के टेक लीडर्स, दुनिया भर के टॉप टेक CEOs, AI रिसर्चर्स, पॉलिसी मेकर्स और ग्लोबल लीडर्स एक स्टेज पर साथ नजर आने वाले हैं. यह सिर्फ मीटिंग नहीं, बल्कि AI का बड़ा एग्जिबिशन फेयर भी होने वाला है. आइए जानते हैं कौन-कौन से दिग्गज शामिल होने वाले हैं इस समिट में.

कौन-कौन से बड़े टेक CEO होंगे शामिल?

  • सुंदर पिचाई (Google और Alphabet CEO),
  • सैम ऑल्टमैन (OpenAI CEO),
  • बिल गेट्स (Gates Foundation, Microsoft)
  • डेमिस हैसाबिस (Google DeepMind CEO),
  • डारियो अमोदेई (Anthropic CEO),
  • अमांडा ब्रॉक (OpenUK, CEO)
  • मैथ्यू प्रिंस (CEO, Cloudflare)
  • अनास्तासिया स्टासेंको (Co-Founder & CEO, Pleias)
  • अन्ना तुमादोत्तिर (CEO, Creative Commons)
  • अपर्णा बावा (COO, Zoom)
  • आर्थर मेंश (Co-Founder & CEO, Mistral AI)
  • अरुंधति भट्टाचार्य (Chairperson & CEO, Salesforce India)
  • बिपुल सिन्हा (CEO & Co-Founder, Rubrik)
  • बोर्जे एकहोम (President & CEO, Ericsson)
  • सी. विजयकुमार (CEO & MD, HCLTech)
  • डारियो अमोदेई (CEO, Anthropic)
  • जिओर्डानो (जियो) अल्बर्टाजी (CEO, VERTIV)
  • हर्षिल माथुर (CEO & Co-Founder, Razorpay)
  • हेमंत तनेजा (CEO, General Catalyst)
  • जे. ट्रेवर ह्यूजेस (President & CEO, IAPP)
  • जय चौधरी (CEO, Chairman & Founder, Zscaler)
  • जेफ (जेफ्री) शापिरो (CEO, Scanline VFX)
  • जॉर्ज सोलिस (CEO, Soufflet Malt)
  • जूली स्वीट (Chair & CEO, Accenture)
  • मार्टिन श्रोएटर (Chairman & CEO, Kyndryl)
  • नवीन तिवारी (Founder & CEO, InMobi)
  • नवरीना सिंह (Founder & CEO, Credo AI)
  • ओलिवियर ब्लम (CEO, Schneider Electric)
  • राज कोनेरू (CEO, Kore.ai)
  • रिचर्ड मार्को (CEO, ESET)
  • सलिल पारेख – CEO & MD, Infosys
  • समीर जैन (Founder & CEO, Net Solutions)
  • संजय मेहरोत्रा (Chairman, President & CEO, Micron)
  • शांतनु नारायण (Chair & CEO, Adobe)
  • उमेश सचदेव (CEO & Co-Founder, Uniphore)
  • विक्टोरिया एस्पिनेल (CEO, Business Software Alliance)
  • विजय शेखर शर्मा (Founder & CEO, Paytm)
  • विशाल सिक्का (Founder & CEO, Vianai Systems)
  • विवेक महाजन (CTO, Fujitsu Limited)

ये ग्लोबल लीडर्स होंगे शामिल

  • भूटान – शेरिंग तोबगे, प्रधान मंत्री
  • फ्रांस – इमैनुएल मैक्रों, प्रेसिडेंट
  • ग्रीस – किरियाकोस मित्सोटाकिस, प्राइम मिनिस्टर
  • कजाकिस्तान – ओल्जा स बेक्टेनोव, प्राइम मिनिस्टर
  • स्लोवाकिया – पीटर पेलेग्रिनी, प्रेसिडेंट
  • एस्टोनिया – अलार करिस, प्रेसिडेंट
  • सर्बिया – अलेक्जेंडर वुसिक, प्रेसिडेंट
  • सेशेल्स – सेबेस्टियन पिल्ले, वाइस प्रेसिडेंट
  • स्विट्जरलैंड – गाय पारमेलिन, प्रेसिडेंट
  • नीदरलैंड – डिक शूफ, प्राइम मिनिस्टर
  • ब्राजील – लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, प्रेसिडेंट
  • क्रोएशिया – आंद्रेज प्लेनकोविक, प्राइम मिनिस्टर
  • बोलीविया – एडमंड लारा मोंटानो, वाइस प्रेसिडेंट
  • फिनलैंड – पेटेरी ओर्पो, प्राइम मिनिस्टर
  • मॉरिशस – डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम, प्राइम मिनिस्टर
  • स्पेन – पेड्रो सांचेज़ पेरेज़-कास्टेजोन, प्रेसिडेंट
  • श्रीलंका – अनुरा कुमारा डिसानायका, प्रेसिडेंट
  • गुयाना – डॉ. भारत जगदेव, वाइस प्रेसिडेंट
  • लिकटेंस्टीन – हेरेडिटरी प्रिंस एलोइस, हेरेडिटरी प्रिंस ऑफ द प्रिंसिपिलिटी ऑफ लिकटेंस्टीन
  • यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (UAE)- शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस.

क्या है India AI Summit 2026 की खासियत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन करेंगे. यह वही भारत मंडपम है जहां 2023 में G20 समिट हुआ था.

क्या-क्या होगा समिट में?

  • 500 से अधिक सेशन
  • 3,250 से ज्यादा स्पीकर्स और पैनलिस्ट
  • 600 से अधिक हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप्स की भागीदारी
  • 70,000 वर्ग मीटर में फैला AI एक्सपो
  • यह एक्सपो 10 अलग-अलग एरीना में आयोजित होगा और इसमें टेक कंपनियां, स्टार्टअप्स, विश्वविद्यालय, रिसर्च इंस्टीट्यूट, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार भाग लेंगे.

13 देशों के पवेलियन

इस समिट में 13 देशों के पवेलियन भी लगाए जाएंगे, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्ज़रलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और कई अफ्रीकी देश शामिल हैं.

तीन ‘चक्र’ में बंटा एक्सपो

AI Impact Expo को तीन थीम बेस्ड “चक्र” में बांटा गया है:

  • People (लोगों के लिए AI)
  • Planet (पर्यावरण के लिए AI)
  • Progress (विकास के लिए AI)

इनमें 300 से अधिक क्यूरेटेड प्रदर्शनी पवेलियन और लाइव डेमो होंगे, जो कृषि, शिक्षा, हेल्थकेयर और इंडस्ट्री में AI के वास्तविक उपयोग को दिखाएंगे.

IndiaAI Mission और 12 स्वदेशी AI मॉडल

IndiaAI Mission के तहत भारत 12 स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल पेश कर रहा है. ये मॉडल भारतीय स्टार्टअप्स और संस्थानों द्वारा डेवलप किए गए हैं और 22 ऑफिशियल भारतीय लैंग्वेज के बड़े डेटा सेट पर ट्रैन्ड हैं.

यह भी पढ़ें: कितने बजे पीएम मोदी करेंगे AI इंपैक्ट एक्सपो का उद्घाटन? जानें एक्सपो में क्या होगा खास

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola