ePaper

VIDEO: Indian Air Force का मोबाइल गेम लॉन्च, जानें क्या है खास

Updated at : 31 Jul 2019 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: Indian Air Force का मोबाइल गेम लॉन्च, जानें क्या है खास

भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर कॉम्बैट गेम लॉन्च किया है. इस गेम को ‘इंडियन एयर फोर्स : अ कट अबव’ (Indian Air Force: A Cut Above) नाम दिया गया है. एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने इस कॉम्बैट बेस्ड मोबाइल गेम को लॉन्च किया है. गेम का मकसद युवाओं को भारतीय वायु सेना के […]

विज्ञापन

भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर कॉम्बैट गेम लॉन्च किया है. इस गेम को ‘इंडियन एयर फोर्स : अ कट अबव’ (Indian Air Force: A Cut Above) नाम दिया गया है.

एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने इस कॉम्बैट बेस्ड मोबाइल गेम को लॉन्च किया है. गेम का मकसद युवाओं को भारतीय वायु सेना के बारे जागरूक करना और उन्हें एयरफोर्स ज्वाइन करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

यह गेम खास तौर पर मोबाइल के लिए तैयार किया गया है और इसमें कई मोड्स दिये गए हैं. इसमें ट्रेनिंग, सिंगल प्लेयर और फ्री फ्लाइट शामिल हैं. इसके साथ ही, इस गेम के इंटरफेस में भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के बारे में भी बताया गया है.

यह मोबाइल गेम एंड्रॉयड (android) और आईओएस (iOS) के लिए उपलब्ध होगा और इसे आप प्ले स्टोर से मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं. यह गेम ऑफलाइन भी खेला जा सकता है.

Indian Air Force: A cut above गेम में मल्टी प्लेयर का भी ऑप्शन दिया गया है. इसके तहत आप पबजी (PUBG) की ही तरह अलग-अलग लोगों के साथ ऑनलाइन कनेक्ट हो कर खेल सकेंगे. इस गेम में ऑग्मेंटेड रियलिटी का भी फीचर दिया गया है, जो गेम खेलने का अनुभव और शानदार बनायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola