ePaper

WhatsApp Trick: बिना नंबर सेव किए इस तरह से करें व्हाट्सएप पर मैसेज, अपनाएं यह बेहद आसान तरीका

Updated at : 29 Oct 2021 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp Trick:  बिना नंबर सेव किए इस तरह से करें व्हाट्सएप पर मैसेज, अपनाएं यह बेहद आसान तरीका

WhatsApp Trick: आप किसी का नंबर सेव किए बिना उसे मैसेज भेजना चाहते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आएगी. यहां हम आपको एक खास ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप किसी को भी बिना नंबर सेव किए मैसेज भेज सकेंगे.

विज्ञापन

WhatsApp समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर लेकर आता रहता है. WhatsApp पर यदि आपको किसी को मैसेज भेजना हो तो नंबर सेव करना जरूरी होता है. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक है जिसके जरिए आप बिना नंबर सेव किए किसी से भी WhatsApp मैसेज पर बात कर पाएंगे.

व्हाट्सएप की यह ट्रिक एंड्रॉइड और iOS दोनों तरह के स्मार्टफोन्स पर काम करती है. खास बात है कि इसके लिए आपको किसी तरह की थर्ड पार्टी एप भी डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसका मतलब है कि आपको डेटा और प्राइवेसी का भी कोई खतरा नहीं होने वाला. इस तरीके का इस्तेमाल सिर्फ एप यूजर ही नहीं, WhatsApp web और डेस्कटॉप यूजर भी कर सकेंगे.

ऐसे भेजें बिना नंबर सेव किए मैसेज

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या डेस्कटॉप पर वेब ब्राउजर ओपन करें

  • अब https://api.whatsapp.com/send?phone=XXXXXXXXXXX लिंक को कॉपी करके पेस्ट करें. पेस्ट करने से पहले आप XXXXXXXXXXX की जगह कंट्री कोड के साथ उस यूजर का नंबर एंटर करें, जिसे आप मैसेज सेंड करना चाहते हैं

  • लिंक को ब्राउजर में डालने के बाद एंटर करें। अब नीचे Message +911234567890 on WhatsApp लिखा होगा. इसके नीचे Message लिखा होगा.

  • जब आप Message पर क्लिक करेंगे तो आपको Looks like you don’t have WhatsApp installed! DOWNLOAD or use WhatsApp Web लिखा दिखाई देगा। आप चाहें तो WhatsApp अपने डेस्कटॉप पर डाउनलोड कर सकते हैं या फिर WhatsApp Web से भी इसे एक्सेस कर सकते हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola