ePaper

Dussehra 2022: दशहरे पर जियो का ट्रू 5जी बीटा ट्रायल लॉन्च, मिलेगा वेलकम ऑफर

Updated at : 05 Oct 2022 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
Dussehra 2022: दशहरे पर जियो का ट्रू 5जी बीटा ट्रायल लॉन्च, मिलेगा वेलकम ऑफर

Reliance Jio TRUE 5G Beta Trial Launch: अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है, यानी मौजूदा जियो यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा. यूजर्स को इसके साथ ही वेलकम-ऑफर भी मिलेगा, जिसके तहत यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा.

विज्ञापन
  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी से शुरू होगी बीटा ट्रायल सर्विस

  • JIO TRUE 5G वेलकम-ऑफर सिर्फ इनविटेशन पर

  • दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में चुनिंदा जियो यूजर्स को ही मिलेंगे इनविटेशन

  • ऑफर में यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा

  • JIO TRUE 5G को दुनिया का सबसे एडवांस 5G सर्विस माना जा रहा है

  • अधिक जानकारी के लिए JIO.COM & MYJIO APP को देखें

Jio TRUE 5G Beta Launch: जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी है, रिलायंस जियो की ट्रू-5जी सर्विस का बीटा ट्रायल दशहरे से शुरू हो रहा है. यह सर्विस देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में शुरू की जाएगी. अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है, यानी मौजूदा जियो यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा.

Also Read: 3GB डेली डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी वाला JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज
वेलकम-ऑफर भी मिलेगा

यूजर्स को इसके साथ ही वेलकम-ऑफर भी मिलेगा, जिसके तहत यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा. इनवाइटेड यूजर्स इन जियो ट्रू 5जी सर्विस का एक्सपीरिएंस करेंगे और उनके अनुभवों के आधार पर ही कंपनी विस्तृत 5जी सर्विस लॉन्च करेगी.

140 करोड़ भारतीयों पर सीधा असर डालेगा

‘वी केयर’ यानी हमें आपका ख्याल है, Jio का True-5G इसी मूल मंत्र पर बना है. शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, कौशल विकास, छोटे, मध्यम और बड़े उद्यमों, IoT, स्मार्ट होम और गेमिंग जैसे क्षेत्रों को यह पूरी तरह बदल कर रख देगा और 140 करोड़ भारतीयों पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

Also Read: 4G से कितना महंगा होगा JIO का 5G वाला रीचार्ज? मुकेश अंबानी ने बताया…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola