Musk Vs Zuck : जुकरबर्ग और मस्क की केज-फाइट के लिए आपको करना होगा इंतजार, ये है लेटेस्ट अपडेट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Aug 2023 1:14 AM
elon musk vs mark zuckerberg cage fight and surgery - एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग की भिड़ंत इन दिनों यह चर्चा का मुद्दा है और लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है. अगर आप भी मस्क और जुकरबर्ग की इस लड़ाई का इंतजार कर रहे हैं, तो हम बता दें कि इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
Elon Musk Vs Mark Zuckerberg : टेक दुनिया के सबसे बड़े टेक दिग्गजों में शुमार एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग एक-दूसरे से भिड़ने वाले हैं. यह भिड़ंत टेक वर्ल्ड में नहीं, बल्कि असली लड़ाई के रिंग में होनेवाली है. दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक दूसरे को चैलेंज किया है. इन दिनों यह चर्चा का मुद्दा बना हुआ है और लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है. अगर आप भी मस्क और जुकरबर्ग की इस लड़ाई का इंतजार कर रहे हैं, तो हम बता दें कि इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
दरअसल, ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने कहा है कि उन्हें मेटा के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के साथ प्रस्तावित केज-फाइट (पिंजरे में होने वाले मुकाबले) से पहले सर्जरी कराने की जरूरत पड़ सकती है. प्रौद्योगिकी क्षेत्र में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार मस्क और जुकरबर्ग ने संभावित व्यक्तिगत मुकबले पर जून में सहमति दी थी. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह मुकाबला वास्तव में होगा लेकिन दोनों कारोबारी सोशल मीडिया मंच के जरिये इस ‘केज-मैच’ को लेकर लोगों की दिलचस्पी को बढ़ा रहे हैं.
Also Read: Twitter के नये नाम X पर Elon Musk को हो सकती है मुश्किल, जानें कहां फंसेगा पेचलड़ाई की तारीख अभी तय नहीं
एलन मस्क ने रविवार को कहा था कि जुकरबर्ग के साथ उनके संभावित व्यक्तिगत मुकाबले का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर होगा. वहीं, मेटा के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने मस्क के साथ प्रस्तावित ‘केज-फाइट’ के बारे में बताने के लिए सोमवार को ‘थ्रेड्स’ का सहारा लिया. बाद में मस्क ने कहा कि एक पूर्व निर्धारित एमआरआई तथा सर्जरी की आशंका को देखते हुए इस लड़ाई की तारीख अभी तय नहीं है. उन्होंने रविवार रात को कहा, मुझे अपनी गर्दन और पीठ के ऊपरी हिस्से का एमआरआई कराना है. मुकाबले से पहले सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है. इस सप्ताह पता चलेगा कि क्या होता है.
Zuck v Musk fight will be live-streamed on 𝕏.
— Elon Musk (@elonmusk) August 6, 2023
All proceeds will go to charity for veterans.
Post by @zuckView on Threads
कैसे शुरू हुईं मस्क और जुकरबर्ग के बीच मुकाबले की बातें?
एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच मुकाबले की बातें तब शुरू हुईं, जब एक्स का स्वामित्व रखने वाले मस्क ने ‘थ्रेड्स’ नाम से ट्विटर का एक नया प्रतिद्वंद्वी उतारने संबंधी मेटा (फेसबुक का स्वामित्व रखने वाली कंपनी) के ट्वीट का जवाब दिया था. उन्होंने (मस्क ने) कोई विकल्प नहीं होने के चलते विश्व के विशेष रूप से जुकरबर्ग के अधीन होते चले जाने पर नाखुशी प्रकट की थी, लेकिन तभी एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने मस्क को जुकरबर्ग के जिउ जित्सु प्रशिक्षण के बारे में मजाक में चेतावनी दी थी.
Also Read: ChatGPT को पीछे छोड़ Threads ने हासिल की यह खास उपलब्धिप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










