Twitter Blue Tick के चार्ज पर मीम शेयर कर बुरे फंसे Elon Musk, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Nov 2022 2:34 PM
ट्विटर ब्लू टिक के लिए पैसे वसूलने का एलन मस्क का नियम लोगों के गले नहीं उतर रहा है. ऐसे में यूजर्स एलन मस्क के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं. इससे चिढ़कर एलन मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल से एक मीम शेयर कर तीखा जवाब दिया. लेकिन ट्रोलर्स ने मस्क के उसी मीम के जरिये उनपर बैकफायर कर दिया.
Elon Musk Troll On Twitter Blue Tick: ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद एलन मस्क (Elon Musk) जबरदस्त फॉर्म में हैं. माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट (Micro Blogging Site) को अपने नाम करने के बाद मस्क लगातार नये-नये फैसले ले रहे हैं. सबसे पहले तो उन्होंने ट्विटर के टॉप एग्जीक्यूटिव्स की छुट्टी की, और इसके बाद उन्होंने ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर (Twitter Blue Tick Charge) हर महीने चार्ज देने का नियम बना दिया है. इसपर सोशल मीडिया पर बड़ा चकल्लस हो रहा है. यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं.
एलन मस्क ने ट्विटर पर एक मीम शेयर किया. इसके जरिये उन्होंने कहा है कि 650 रुपये बेहद मामूली रकम है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यूजर्स 30 मिनट में स्टारबक्स कॉफी पर 8 डॉलर आराम से खर्च कर देते हैं, जबकि 30 दिनों के ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेने के लिए 30 रुपये देने का रोना रो रहे हैं. एक अन्य ट्ववीट में मस्क ने कहा कि जिन लोगों को फ्री स्पीच को बढ़ावा देनेवाले ट्विटर वेरिफिकेशन के लिए हर माह 650 रुपये देना महंगा लगता है, वे बिना ब्लू टिक के ट्विटर का मुफ्त में इस्तेमाल कर पाएंगे.
एलन मस्क की तरफ से ट्विटर ब्लू टिक यूजर्स को हर महीने 8 डॉलर यानी लगभग 650 रुपये देने को कहा जा रहा है. नये नियम के अनुसार, अगर ट्विटर ब्लू टिक यूजर्स हर माह 8 डॉलर नहीं देते हैं, तो उनसे 90 दिनों के अंदर ट्विटर ब्लू टिक वापस ले लिया जाएगा. ट्विटर ब्लू टिक के लिए पैसे वसूलने का एलन मस्क का नियम लोगों के गले नहीं उतर रहा है. ऐसे में यूजर्स एलन मस्क के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं. इससे चिढ़कर एलन मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल से एक मीम शेयर कर तीखा जवाब दिया. लेकिन ट्रोलर्स भी कहां कम हैं? उन्होंने मस्क के उसी मीम के जरिये उन पर बैकफायर कर दिया. आइए देखें-
Also Read: Twitter खरीदने के बाद Elon Musk ने कर्मचारियों की छंटनी का दिया आदेश— Elon Musk (@elonmusk) November 2, 2022
— Elon Musk (@elonmusk) November 2, 2022
In fact it's rather that : pic.twitter.com/Mj78fZ5A9p
— Defakator (@DEFAKATOR_Off) November 2, 2022
— Kevus (@KevusBorus) November 2, 2022
— outerspacefrisbee (@Outerspacefris1) November 2, 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










