ePaper

Elon Musk ने Twitter मैनेजर्स को दी चेतावनी, कहा- अपनी जिम्मेदारी पर दें वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

Updated at : 18 Nov 2022 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
Elon Musk ने Twitter मैनेजर्स को दी चेतावनी, कहा- अपनी जिम्मेदारी पर दें वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

Twitter के नये मालिक Elon Musk ने अपने मैनेजर्स को चेतावनी दी. चेतावनी में उन्होंने कहा कि- कोई भी मैनेजर अपनी टीम में काम करने वाले कर्मचारी को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने से पहले उसकी पूरी जिम्मेदारी लें.

विज्ञापन

Elon Musk On Twitter Work From Home: एलन मस्क ने करीब तीन हफ्ते पहले माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म Twitter को खरीदा. इस प्लैटफॉर्म को खरीदने के बाद उन्होंने इसमें कई तरह के बड़े बदलाव कर दिए हैं. Twitter को खरीदने के बाद सबसे पहले उन्होंने कंपनी में काम कर रहे टॉप लेवल एक्जीक्यूटिव्स को काम से निकाला. इसकेबाद उन्हीने प्लैटफॉर्म पर ब्लू टिक सर्विस के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज लेने की बात कही. बदलावों का सिलसिला यही नहीं रुका, रिपोर्ट्स की अगर मानें तो हाल ही में Twitter के नये मालिक Elon Musk ने अपने मैनेजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है. इस चेतावनी में उन्होंने Twitter मैनेजर्स को उनकी टीम में किसी भी कर्मचारी को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने से पहले उनकी पूरी जिम्मेदारी लेने को कहा.

Twitter मैनेजर्स अपने रिस्क वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दें

Elon Musk ने Twitter में काम कर रहे कर्मचारियों को एक मेल किया जिसमें उन्होंने लिखा कि- यह मेल रिमोट वर्क या फिर वर्क फ्रॉम होम से सम्बंधित है. किसी भी कर्मचारी को अगर वर्क फ्रॉम होम की सुविधा चाहिए तो उन्हें सबसे पहले अपने टीम मैनेजर्स का अप्रूवल लेना होगा और इसके लिए टीम मैनेजर को अपने कर्मचारी की पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी. आगे उन्होंने कहा कि टीम मैनेजर को इस बात की जिम्मेदारी लेनी होगी की वर्क फ्रॉम होम के दौरान कर्मचारी कंपनी के तरफ अपना पूरा योगदान दे रहे है. उन्होंने अपने कर्मचारियों से यह भी कहा कि- कर्मचारियों की प्रतिमाह कम-से-कम एक बार अपने टीम मेंबर्स से व्यक्तिगत मीटिंग करनी होगी.

Also Read: Twitter Bluetick: इस दिन से ट्विटर की ‘ब्लूटिक’ सब्सक्रिप्शन सर्विस फिर शुरू करेंगे Elon Musk
झूठा दावा करने पर होगी कार्यवाही

Elon Musk ने वर्क फ्रॉम होम से सम्बंधित बात करते हुए आगे बताया कि- अगर कोई भी मैनेजर अपने टीम में काम कर रहे कर्मचारी चाहे वह ऑफिस से काम करें या फिर घर से उसकी झूठी प्रशंसा करते हैं और कहते हैं कि कर्मचारी अपने रोल को अच्छी तरह से निभा रहे हैं तो कार्यवाही के तौर पर उन्हें कंपनी से निकाल दिया जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि किसी पर्सनल मजबूरी की वजह से कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम ले सकते हैं. लेकिन, इसके दौरान भी कर्मचारियों को कंपनी के शर्तों को मानना होगा. अगर टीम मैनेजर कर्मचारी की जिम्मेदारी लेते हैं तो भी उन्हें वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जाएगी.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola