Twitter यूजर्स से माफी क्यों मांग रहे हैं Elon Musk?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Nov 2022 8:40 PM
दुनिया के सबसे बड़े अमीर (World's Richest Person) एलन मस्क सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लगातार कोई न कोई बदलाव कर रहे हैं. कंपनी के मैनपावर में भारी कटौती करने के बाद अब कई देशों में ट्विटर के बहुत धीमे ( Super Slow) होने की खबरें आ रही हैं.
Elon Musk Apology: माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण करने के बाद एलन मस्क (Elon Musk) लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में हैं. दुनिया के सबसे बड़े अमीर (World’s Richest Person) एलन मस्क सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लगातार कोई न कोई बदलाव कर रहे हैं. कंपनी के मैनपावर में भारी कटौती करने के बाद अब कई देशों में ट्विटर के बहुत धीमे (Slow) होने की खबरें आ रही हैं. इस पर एलन मस्क ने ट्विटर के स्लो होने पर यूजर्स से माफी मांगी है.
Btw, I’d like to apologize for Twitter being super slow in many countries. App is doing >1000 poorly batched RPCs just to render a home timeline!
— Elon Musk (@elonmusk) November 13, 2022
Rolling out soon, Twitter will enable organizations to identify which other Twitter accounts are actually associated with them
— Elon Musk (@elonmusk) November 13, 2022
एलन मस्क ने कई देशों में ट्विटर के बहुत ज्यादा स्लो होने पर ट्वीट कर यूजर्स से माफी मांगी है. अपने एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ट्विटर कई देशों में सुपर स्लो हो रहा है. मैं इसके लिए माफी मांगना चाहता हूं. मस्क ने अपने ट्वीट में उस तकनीकी दिक्कत के बारे में भी बताया है, जिसकी वजह से ट्विटर स्लो हुआ है.
Also Read: Elon Musk के ब्लू टिक वाले लफड़े के चलते इंसुलिन कंपनी ने गंवाए 1223 अरब रुपये, जानें पूरा मामलाआपको बता दें कि एलन मस्क ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से ही अपना काफी समय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को दे रहे हैं. ट्विटर से जुड़े बड़े अपडेट वे खुद ही ट्वीट कर दुनिया को दे रहे हैं. इसके साथ ही, एक ट्वीट में मस्क ने कहा कि ट्विटर बहुत जल्द माइक्रोब्लॉगिंग साइट का इस्तेमाल करनेवाली फर्मों के लिए एक नया फीचर लेकर आयेगा.
Also Read: Twitter Blue: फेक अकाउंट्स की भरमार के बाद ‘ट्विटर ब्लू’ सेवा बाधितप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










