Electric Vehicle: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री दो गुना से ज्यादा बढ़ी, FAME-2 स्कीम पर जोर

इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक वेहिकल (एसएमईवी) ने वित्त वर्ष 2022-23 के बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस अवधि में बिक्री एक साल पहले की तुलना में ढाई गुना हो गई. वर्ष 2021-22 में देशभर में 3,27,900 इलेक्ट्रिक दोपहिया बिके थे.
EV In India: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी / EV) की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के बीच बिजलीचालित दोपहिया वाहनों (electric 2 wheeler vehicles) की बिक्री पिछले वित्त वर्ष (2022-23) में ढाई गुना होकर 8,46,976 इकाई पर पहुंच गई. इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक वेहिकल (एसएमईवी) ने वित्त वर्ष 2022-23 के बिक्री आंकड़े जारी कर कहा है कि इस अवधि में बिक्री एक साल पहले की तुलना में ढाई गुना हो गई. वर्ष 2021-22 में देशभर में 3,27,900 इलेक्ट्रिक दोपहिया बिके थे.
एसएमईवी ने विनिर्माताओं से मिले आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले वित्त वर्ष में अधिकतम 25 किलोमीटर की रफ्तार वाले 1.2 लाख ई-स्कूटरों की बिक्री हुई. वहीं 25 किलोमीटर से अधिक रफ्तार वाले खंड में 7,26,976 वाहन बिके.
Also Read: Ather Energy इस साल लगाएगी 2500 चार्जिंग स्टेशन, मिनटों में चार्ज होंगे EV
इस तीव्र बिक्री वृद्धि के बावजूद 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की स्वीकार्यता की दर नीति आयोग के लक्ष्य से 25 प्रतिशत से अधिक पीछे रही है. उद्योग संगठन ने कहा कि फेम-2 योजना के तहत सब्सिडी जारी नहीं किये जाने से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री पर असर पड़ा है.
एसएमईवी के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने कहा, बीते वित्त वर्ष में सिर्फ पांच प्रतिशत अनुकूलन होने से 30 प्रतिशत का अल्पावधि लक्ष्य हासिल कर पाना एक सपना ही लग रहा है. हालांकि, फेम-2 के चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम की पात्रता शर्तों को दो साल तक बढ़ाकर और अप्रैल, 2023 से इसे सख्ती से लागू कर चीजों को पटरी पर लाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










