ALERT: सोशल मीडिया पर अगर शेयर की बच्चों की ऐसी तस्वीरें, तो पड़ सकते हैं आफत में; पुलिस ने किया सावधान
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Jul 2023 4:14 PM
kids photo on social media - लोग अपने बच्चों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर बेफिक्र होकर शेयर करते हैं. कहीं घूमने - फिरने गये, बच्चे का बर्थ डे हो या बच्चे ने क्लास में टॉप किया हो, लोग बात - बात पर बच्चे की तस्वीर शेयर कर देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो ऐसा करने से बचें.
Do Not Share Kids Pics On Social Media – लोगों के सिर पर सोशल मीडिया का नशा इस कदर हावी हो गया है कि लोग अपनी हर एक एक्टिविटी सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं. यहां तक कि लोग अपने बच्चों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर बेफिक्र होकर शेयर करते हैं. कहीं घूमने – फिरने गये, बच्चे का बर्थ डे हो या बच्चे ने क्लास में टॉप किया हो, लोग बात – बात पर बच्चे की तस्वीर शेयर कर देते हैं. यही नहीं, कई लोग तो बच्चों के जन्म लेते ही उनका सोशल मीडिया अकाउंट बना देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो ऐसा करने से बचें.
पुलिस ने किया सावधान
आप यह जानकर हैरान हो सकते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स वाली मेटा कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग भी अपने बच्चों की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं, तो चेहरा ब्लर यानी धुंधला कर देते हैं. ऐसा कई बड़े सेलेब्रिटीज भी करते हैं, लेकिन हमारे और आपके जैसे आम लोग ऐसा नहीं करते हैं. अापकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने बच्चों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर चेतावनी दी है.
Also Read: WhatsApp पर मैसेज भेजकर किसी ने कर दिया है डिलीट, तो यह है Deleted Message पढ़ने का सीक्रेट तरीकासोशल मीडिया पर बच्चों की तस्वीरें पोस्ट खतरनाक
असम पुलिस ने एक ट्वीट किया है. इसमें कहा गया है कि माता-पिता अपने बच्चे को ‘शेयरेंटिंग’ के खतरों से बचाएं. पोस्ट में बच्चों की चार अलग-अलग तस्वीरें हैं. इनमें से सभी पर एक मैसेज था, जो बच्चों की ओर से दिया गया है. इसे शेयरेंटिंग (Sharenting) नाम दिया गया है. शेयरेंटिंग का मतलब है- जब माता-पिता अपने बच्चों के बारे में सेंसिटिव कंटेंट सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं या उनकी तस्वीरें सार्वजनिक तौर पर सोशल प्लैटफॉर्म पर शेयर करते हैं. एक्सपर्ट्स की मानें ताे इससे माता-पिता-बच्चे के रिश्ते को नुकसान पहुंच सकता है. इस ट्वीट के साथ #DontBeASharent का इस्तेमाल किया गया है.
Likes fade, but the digital scars remain.
— Assam Police (@assampolice) July 15, 2023
Shield your child from the perils of Sharenting.
Be mindful of what you share about your child on Social Media. #DontBeASharent pic.twitter.com/Z8oilz8PFR
साइबर बुलिंग का शिकार हो सकते हैं बच्चे
सबसे पहले तो छोटे बच्चों को पता नहीं होता है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों का पूरा एल्बम बनकर तैयार रखा हुआ है. जब बच्चे बड़े होते हैं तो इन्हीं तस्वीरों की वजह से उन्हें साइबर बुलिंग का सामना करना पड़ता है. साइबर बुलिंग में सोशल मीडिया यूजर बच्चे की तस्वीरों का मजाक उड़ाते हैं और यहां तक कि धमकाते भी हैं. इसका बुरा असर बच्चों पर पड़ता है. इसके अलावा, यह भी संभव है कि बच्चे बड़े होने के बाद मां-बाप से सवाल करें कि बिना उनकी मर्जी के, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर क्यों शेयर की गईं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, स्टीव जॉब्स भी अपने बच्चों या परिवार की तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर करने से बचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










