Bajaj Pulsar N160 भारत में लॉन्च, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

नयी 2022 पल्सर N160 बाइक चार रंगों में उतारी गई है और यह 3 सिंगल डिस्क वेरिएंट्स में आती है. कलर ऑप्शन में ब्लू, रेड और ग्रे रंग मिलता है.
Bajaj Auto ने भारत में अपनी New Pulsar N160 मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च कर दी है. इस बाइक में 165cc के दमदार इंजन साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे धांसू फीचर्स मिलेंगे. खास बात यह है कि पल्सर एन160 मॉडल को उसी प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिस पर पिछले साल पल्सर 250 को लॉन्च किया गया था. बजाज पल्सर एन160 की कीमत और खूबियों के बारे में आइए जानें डीटेल से-
नयी पल्सर N160 के लुक की बात करें, तो नया मॉडल एक सिंगल बाई-फंक्शनल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ आया है. इसमें बड़ा फ्यूल टैंक, टैंक एक्सटेंशन, LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRL), स्प्लिट सीट, अलॉय व्हील्स और आकर्षक टेल-लाइट दी गई है. आरामदायक राइडिंग के लिए बाइक को 795mm की सीट दी गई है.
Also Read: Bajaj Pulsar 250 सीरीज की नयी बाइक्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
नयी पल्सर N160 को एक नये 164.82cc के 2-वाल्व, ऑयल-कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन के साथ उतारा गया है जो 8,750rpm पर 16hp की पावर और 6,750rpm पर 14.65Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन भी जोड़ा गया है.
नयी बजाज पल्सर N160 में बेहतर सस्पेंशन के लिए 37mm फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनो शॉक दिया गया है. 17 इंच के पहियों के साथ बाइक में ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-चैनल ABS के साथ 300mm का फ्रंट डिस्क और सिंगल चैनल वर्जन पर 280mm फ्रंट डिस्क दिया गया है. इसके अलावा, पीछे के पहियों पर दोनों वर्जन में 230mm का रियर डिस्क दिया गया है.
नयी 2022 पल्सर N160 बाइक चार रंगों में उतारी गई है और यह 3 सिंगल डिस्क वेरिएंट्स में आती है. कलर ऑप्शन में ब्लू, रेड और ग्रे रंग मिलता है. वहीं, ब्लैक कलर एक्सक्लूसिवली पल्सर N160 के डुअल एबीएस वेरिएंट में मिलेगा.
नयी बजाज पल्सर एन160 बाइक को भारत में 1.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर लॉन्च किया गया है. बजाज की यह नयी मोटरसाइकिल भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट में TVS Apache RTR 160, Yamaha FZS-FI और Hero Xtreme 160R जैसे बाइक्स से मुकाबला करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




