Amitabh Bachchan ने विंटेज कार के साथ तस्वीर शेयर कर बताया कितना खास है इससे नाता

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Mar 2020 1:36 PM

विज्ञापन

Amitabh Bachchan with vintage Ford Prefect: बॉलीवुड के 'शहंशाह' सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के पास कारों का ढेरों कलेक्शन है. उनके पास कई बेशकीमती कारें मौजूद हैं. हाल ही में उनके इस खास कलेक्शन में एक और गाड़ी जुड़ गई है.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan with vintage Ford Prefect: बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के पास कारों का ढेरों कलेक्शन है. उनके पास कई बेशकीमती कारें मौजूद हैं. हाल ही में उनके इस खास कलेक्शन में एक और गाड़ी जुड़ गई है. अमिताभ ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे फोर्ड की विंटेज येलो कार के साथ नजर आ रहे हैं. एक्टर ने इसे ‘समय से परे’ कहा है. उन्हें यह कार उनके दोस्त अनंत ने गिफ्ट की है. अमिताभ ने इस कार की पूरी कहानी अपने ब्लॉग के द्वारा साझा की है.

अमिताभ ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘ऐसा समय होता है जब नि:शब्द होते हैं… अभी मेरे साथ ऐसा ही है… व्यक्त करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कुछ भी नहीं निकलता है… गुजरे समय की कहानी… समय से परे एक भाव.

आगे उन्होंने अपने ब्लॉग में इसके बारे में लिखा है- स्पष्ट रूप से कहानी के पीछे भी एक कहानी होती है… और ये तब कही जाएगी जब बातें बंद हो जाएंगी और सुनना शुरू हो जाएगा. ये कहानी 1950 के शुरुआती दशक की है… जिसे सुलाने का लालच देकर सुनाया जाया था.

अमिताभ ने इसके बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तफ्सील से बताया है. बिग बी (Big B) ने लिखा है कि उनके दोस्त अनंत ने उनका एक ब्लॉग पढ़ा था जिसमें इस कार का जिक्र था. अनंत ने उसी मॉडल की फोर्ड कार का पता लगाया, उसकी रीस्टोरेशन और कंडीशनिंग कराने के बाद उसे चलने लायक बनाया और फिर वे इस गाड़ी को गिफ्ट देने अमिताभ के घर पहुंच गये. सबसे खास बात यह है कि कार का नंबर भी वही है, जो बच्चन साहब की पहली कार का था.

आपको बता दें कि यह विंटेज कार (Vintage Car) एक चमकदार पीली फोर्ड प्रीफेक्ट (Ford Prefect) है. इसका प्रोडक्शन 1938 और 1961 के बीच हुआ था. यह यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, यूएस, न्यूजीलैंड, अर्जेंटीना और कनाडा में बेची गई थी.

बहरहाल, वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं. इसके अलावा वह ‘गुलाबो सीताबो’, ‘चेहरे’ और ‘झुंड’ में भी अपनी अदाकारी का जौहर बिखेरते नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola