AI for Health: सीने के एक्स-रे से उम्र बताने वाला एआई-मॉडल विकसित, इन बीमारियों का पता लगाने में होगा मददगार

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Aug 2023 2:56 PM

विज्ञापन

जापान के ओसाका मेट्रोपॉलिटन विश्वविद्यालय के अनुसंधान से पता चलता है कि एआई का यह मॉडल अनुमानित और सटीक उम्र के बीच के अंतर से उच्च रक्तचाप और असाध्य श्वसन रोग से संबंधित बीमारियों के बारे में संकेत दे सकता है.

विज्ञापन

AI Chest X-Ray : हाल में विकसित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का मॉडल किसी के भी सीने के एक्स-रे से उसकी उम्र का आकलन कर सकता है. ‘द लांसेट हेल्दी लॉन्गेविटी’ पत्रिका में प्रकाशित नये अनुसंधान से यह जानकारी सामने आयी है. जापान के ओसाका मेट्रोपॉलिटन विश्वविद्यालय के अनुसंधान से पता चलता है कि एआई का यह मॉडल अनुमानित और सटीक उम्र के बीच के अंतर से उच्च रक्तचाप और असाध्य श्वसन रोग से संबंधित बीमारियों के बारे में संकेत दे सकता है.

अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में कहा कि इस निष्कर्ष से चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी मदद मिलेगी और इससे बीमारी का पहले ही पता लगाने और उसे रोकने की दिशा में काम करने का मार्ग प्रशस्त होगा. जैसे जैसे वैश्विक आबादी की उम्र बढ़ रही है, उम्र से संबंधित और लंबी उम्र के विषय में अनुसंधान का महत्व बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बुढ़ापा एक जटिल बदलाव है जिसके साथ कई बीमारियां आती हैं और यह अलग अलग लोगों पर अलग अलग असर डालता है.

Also Read: WhatsApp लेकर आया कमाल का नया फीचर, AI Stickers से मजेदार होगी चैटिंग

अनुसंधान का नेतृत्व करने वाले याशुहितो मित्सुयामा ने कहा, दवा के क्षेत्र में सटीक उम्र महत्वपूर्ण कारकों में से एक होती है. हमारे नतीजे बताते हैं कि सीने की रेडियोग्राफी-आधारित स्पष्ट उम्र, कालानुक्रमिक उम्र से परे स्वास्थ्य स्थितियों को सटीक रूप से दर्शा सकती है.

उम्र के आकलन के लिए एआई मॉडल को 2008 और 2021 के बीच स्वास्थ्य जांच के लिए आये 36,051 स्वस्थ व्यक्तियों से संकलित उनके सीने के करीब 67,000 रेडियोग्राफ का इस्तेमाल कर प्रशिक्षित किया गया है.

Also Read: AI की मदद से अपने बिजनेस को रफ्तार दे रही भारतीय कंपनियां

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि मॉडल एआई अनुमानित उम्र और व्यक्ति की सटीक उम्र के बीच मजबूत संबंध दिखाती है. फिर इसे ज्ञात बीमारियों वाले कई रोगियों से संकलित सीने की अतिरिक्त 34,197 रेडियोग्राफ पर एआई अनुमानित आयु और प्रत्येक बीमारी के बीच संबंध का विश्लेषण करने के लिए प्रशिक्षित किया गया.

कुल मिलाकर इस एआई मॉडल को जापान में पांच संस्थानों से 70,248 उम्मीदवारों से संकलित करीब 1,01,300 एक्स-रे (सीने के) से प्रशिक्षित किया गया. व्यक्ति की अनुमानित एआई उम्र और उनकी सटीक उम्र के बीच तुलना से उच्च रक्तचाप, हाइपरयुरिसीमिया (रक्त में उच्च यूरिक एसिड का स्तर) और श्वसन से संबंधित असाध्य रोगों जैसी गंभीर बीमारियों के बीच संबंध का पता चला. अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इसका अर्थ है कि एआई द्वारा अनुमानित आयु जितनी अधिक होगी, इन व्यक्तियों में उपरोक्त बीमारियां होने की संभावना उतनी ही अधिक होगी.

Also Read: Flood Watch App: सात दिन पहले बाढ़ की जानकारी देगा यह ऐप, सरकार ने कर दिया लॉन्च

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola