6GB RAM और 6000mAh बैटरी वाला Xiaomi का स्मार्टफोन मिल रहा इतना सस्ता

Affordable Smartphone: शाओमी रेडमी 9 पावर को 11,499 रुपये के शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जो इसके 4GB+64GB स्टोरेज के लिए है.
Cheaper Affordable Smartphone: नये साल पर अगर आप कोई दमदार और किफायती स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए अच्छी खबर लाये हैं. दरअसल, रेडमी 9 पावर को डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया जा रहा है. Xiaomi Redmi 9 Power स्मार्टफोन को 11,499 रुपये के शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जो इसके 4GB+64GB स्टोरेज के लिए है.
वहीं, इसके 4GB+128GB स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज को 13,499 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI के जरिये इसे 1,000 रुपये तक के डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा Mi Exchange के तहत आप इसपर 10,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.
Also Read: Xiaomi 12 सीरीज के तीन नये स्मार्टफोन- Xiaomi 12, 12 Pro, 12X लॉन्च; जानें कीमत और खूबियों की डीटेल
Redmi 9 Power में 6.53 इंच का फुल-HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड एमआईयूआई 12 पर काम करता है. बता दें कि रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन नोट 9 4G का रीबैज्ड वर्जन है, जिसे हाल ही में चीन में पेश किया गया था. शाओमी के इस स्मार्टफोन में डुअल नैनो सिम पोर्ट मिलेंगे.
कैमरे की बात करें तो इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा. इसके साथ ही सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा. इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है, जो सबसे खास बात है.
Also Read: Xiaomi MIUI 13: नया बन जाएगा आपका स्मार्टफोन, इन हैंडसेट्स को सबसे पहले मिलेगा अपडेट
Redmi 9 Power स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, infrared (IR) blaster, USB Type-C और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है.
Display : 6.53-inch (1080×2340)
Processor : Qualcomm Snapdragon 662
Front Camera : 8MP
Rear Camera : 48MP + 8MP + 2MP + 2MP
RAM : 4GB
Storage : 64GB
Battery Capacity : 6000mAh
OS : Android 10
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




