प. सिंहभूम के चक्रधरपुर में युवक का मिला शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

गुरुवार की सुबह रितेश गुप्ता का शव चक्रधरपुर- खरसावां मुख्य मार्ग कियाडपत्ता गांव के पास 700 फीट की दूरी पर स्थित जंगल में मिला. जबकि रितेश का बाइक खरसावां रोड पर लावारिस हालत में पड़ा था.
चक्रधरपुर : खरसावां मुख्य मार्ग कियाडपत्ता गांव के जंगल में पेड़ से लटकता मिला चांदमारी निवासी 40 वर्षीय रितेश गुप्ता का शव मिला. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है. लेकिन ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह जंगल के अंदर पेड़ पर लटकता युवक का शव देखा. इसके बाद इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी गई. जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर शहर के चांदमारी निवासी रितेश गुप्ता बुधवार दिन को घर से तगादा करने की बात कहकर निकला.
जंगल में मिला शव
इसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटा. गुरुवार की सुबह रितेश गुप्ता का शव चक्रधरपुर- खरसावां मुख्य मार्ग कियाडपत्ता गांव के पास 700 फीट की दूरी पर स्थित जंगल में मिला. जबकि रितेश का बाइक खरसावां रोड पर लावारिस हालत में पड़ा था. जिसे मुफस्सिल थाना के पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. इस संबंध में रितेश का छोटा भाई दिनेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार की सुबह मेरे भाई मुझसे बड़ाबांबो लक्ष्मी स्टोर तगादा करने की बात कहकर निकला. लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा, तो घर वालों ने रितेश के मोबाइल पर कॉल किया. लेकिन फोन को किसी अनजान व्यक्ति ने उठाया और दो बार हेलो बोलकर फोन काट दिया.
हत्या की जतायी जा रही है आशंका
इसके बाद रितेश गुप्ता का शव कियाडपत्ता गांव के जंगल में एक पेड़ पर लटकता मिला. शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने रितेश गुप्ता को घसीटते हुए जंगल ले गए और हत्या करके पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से गले में फंसा कर टांग दिया. जबकि, बैग घटनास्थल पर पड़ा हुआ है. जबकि पूरे रास्ते में जूता, बाइक का चाबी गिरा मिला. इधर, घटना की सूचना पाकर रितेश के परिजन एवं विधायक शशि भूषण सामड, मजदूर नेता सिकंदर जामुदा, भाजपा नेता शेष नारायण लाल आदि घटना स्थल पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




