नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

शहर के भगत सिंह मोड़ इलाके में दुर्गापुर सबडिवीजन युवा कांग्रेस की ओर से नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौभिक मुखर्जी के अलावा राणा अधिकारी, जयदीप बोस, गौरव रॉय, चंद्रशेखर गांगुली, महिला नेता गोपा मुखर्जी समेत कई नेता शामिल थे.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

शहर के भगत सिंह मोड़ इलाके में दुर्गापुर सबडिवीजन युवा कांग्रेस की ओर से नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौभिक मुखर्जी के अलावा राणा अधिकारी, जयदीप बोस, गौरव रॉय, चंद्रशेखर गांगुली, महिला नेता गोपा मुखर्जी समेत कई नेता शामिल थे. इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर सरकार के विरोध नारेबाजी की. मौके पर सौभिक मुखर्जी ने कहा कि यह प्रदर्शन नीट जैसी परीक्षा में हो रही धांधलियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए किया गया. इन घोटालों के कारण कई मेहनती छात्रों और उम्मीदवारों के भविष्य पर संकट आ गया है. प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के सदस्यों ने बैनर और पोस्टर के साथ नारे लगाये और अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि मोदी के नीट और दीदी के टेट में हुई धांधली ने युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया है. उन्होंने छात्रों और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को तत्काल रोकने की मांग की. वहीं शिक्षा प्रणाली में सुधार करने की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसलिए यह आंदोलन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola