बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा

उत्तर 24 परगना के गोपालनगर थाना अंतर्गत मामुदपुर चरतला इलाके में सोमवार को ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
प्रतिनिधि, बनगांव . उत्तर 24 परगना के गोपालनगर थाना अंतर्गत मामुदपुर चरतला इलाके में सोमवार को ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, सुबह नौ बजे के करीब मामुदपुर चरतला इलाके में उक्त युवक इधर-उधर घूम रहा था. ग्रामीणों को उसके बच्चा चोर होने का शक हुआ. उन्होंने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी. खबर पाकर गोपालनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. युवक से पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है. पुलिस इलाके में माइकिंग कर लोगों को जागरूक कर रही है कि बच्चा चोर की अफवाह न फैलायें. कुछ भी संदिग्ध लगे, तो पुलिस को सूचना दें. कानून अपने हाथ में न लें. बता दें कि कुछ दिनों में बच्चा चोर के संदेह में कई लोगों की सामूहिक पिटाई किये जाने की घटनाएं सामने आयी हैं. यह रोकने के लिए पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










