महिला का गला कटा शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने मृत महिला का नाम प्रतिमा चक्रवर्ती (42) बताया है.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़ .पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना इलाके के चार नंबर वार्ड के सुलतानपुर इलाके के रायपाड़ा में रविवार प्रातः अपने ही घर में एक महिला का गला कटा अवस्था में रक्त रंजित शव मिलने के बाद उक्त इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. पुलिस ने मृत महिला का नाम प्रतिमा चक्रवर्ती (42) बताया है. मृतक का पति हृदय चक्रवर्ती पेशे से रसोइया हैं. वह पर्यटकों के साथ टूर पर खाना बनाने के लिए जाते हैं. घटना के वक्त वह दीघा में एक पर्यटक दल के साथ गये थे. घर पर प्रतिमा अकेले ही थी. दंपती की कोई संतान नहीं है. रविवार प्रातः स्थानीय लोगों को प्रतिमा के घर के मुख्य दरवाजे से रक्त निकलते देख संदेह हुआ. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब घर पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर गयी तो प्रतिमा का गला कटा अवस्था में रक्त से सना शव पड़ा हुआ था. पुलिस उसे तत्काल मेमारी ब्लॉक अस्पताल ले गयी जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. किसने यह हत्या की है व किस उद्देश्य से यह हत्या की गयी है उसे लेकर संशय बना हुआ है. पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिमा स्थानीय एक कोल्ड स्टोरेज में दैनिक मजदूरी का काम करती थी. वहीं एलआइसी पाड़ा में उनकी एक छोटी किराने की दुकान भी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola