Howrah Station : हावड़ा स्टेशन पर दिनदहाड़े महिला की चाकू मारकर हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार

Howrah Station : पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम मुंगेश यादव है. हावड़ा की गोलाबाड़ी थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उसके पास से खून से सना चाकू बरामद किया गया है.
Howrah Station : पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन (Howrah Station) पर एक महिला की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बुधवार को व्यस्ततम हावड़ा स्टेशन पर इस घटना से सनसनी फैल गयी. घायल महिला को हावड़ा जिला अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम मुंगेश यादव है. हावड़ा की गोलाबाड़ी थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उसके पास से खून से सना चाकू बरामद किया गया है.
क्या है मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार बनगांव ठाकुरनगर निवासी पिंटू विश्वास अपनी पत्नी रिवु विश्वास और बच्चे के साथ हावड़ा स्टेशन आये थे. उनके साथ मुंबई से आये मुंगेश यादव भी थे. पिंटू और मुंगेश मुंबई में एक ही जगह काम करते हैं. सभी लोग प्लेटफार्म संख्या 23 के पार्सल विभाग के बगल में चाय पी रहे थे. अचानक मुंगेश ने पिंटू को दवा खरीदने के लिए भेजा. जब पिंटू सिरदर्द की दवा खरीदने गया, तो मुंगेश ने कथित तौर पर बैग से चाकू निकाला और उसके पेट में घोंप दिया.
एकमात्र गारंटी यह है कि पीएम मोदी सत्ता में नहीं लौट रहे हैं : ममता बनर्जी
महिला के चिल्लाने पर आरपीएफ और अन्य यात्री मौके पर पहुंचे
महिला के तेज दर्द से चिल्लाने पर आरपीएफ और अन्य यात्री मौके पर पहुंचे. इसके बाद मुंगेश ने चाकू उठाया और सभी को धमकाया. हालांकि, बाद में उसे आरपीएफ ने रंगेहाथ पकड़ लिया. आरोपी को गोलाबाड़ी थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर हत्या के पीछे क्या कारण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




