ePaper

गंदगी फैलाने का विरोध करने पर महिला पर हमला

Updated at : 11 Aug 2024 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
गंदगी फैलाने का विरोध करने पर महिला पर हमला

उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी नगरपालिका के 24 नंबर वार्ड के प्रांतिक नगर इलाके में गंदगी फैलाने का विरोध करने पर एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया

विज्ञापन

कमरहट्टी नगरपालिका के 24 के वार्ड प्रांतिक नगर इलाके की घटना

प्रतिनिधि, कमरहट्टी

उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी नगरपालिका के 24 नंबर वार्ड के प्रांतिक नगर इलाके में गंदगी फैलाने का विरोध करने पर एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया. जख्मी महिला का नाम लक्खी चौधरी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता के परिजनों ने घटना की शिकायत बेलघरिया थाने में की है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लक्खी चौधरी और उनकी मां घर के पास ही स्थित मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर रही थीं.

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोसी आकाश सिंह के परिवार के लोग कथित तौर पर गंदगी करते हैं और जब इसका विरोध किया, तो उनके परिजनों ने आकर उनके सिर पर हमला कर दिया. पीड़ित महिला की मां मंजू घोष ने कहा कि मंदिर की साफ सफाई कोई नहीं करता है और वहीं गंदगी करता है, जब इसका विरोध करने गये, तो पड़ोसी ने आकर हमला कर दिया. बेटी के सिर पर गंभीर चोट आयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola