आइएनटी व प्राइम इंफोसर्व साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में लायेंगे क्रांति

इंडस नेट टेक्नोलॉजी (आइएनटी) व डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कंपनी प्राइम इंफोसर्व अब मिलकर साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने की कोशिश में हैं.
साझेदारी के तहत 2025 तक आइएनटी करीब 10 करोड़ रुपये प्राइम इंफोसर्व में करेगी निवेश
संवाददाता, कोलकाता
इंडस नेट टेक्नोलॉजी (आइएनटी) व डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कंपनी प्राइम इंफोसर्व अब मिलकर साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने की कोशिश में हैं. प्राइम इंफोसर्व एक प्रतिष्ठित वैश्विक साइबर सुरक्षा परामर्श और सलाहकार फर्म है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है. सोमवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में इस साझेदारी की औपचारिक घोषणा की गयी. साझेदारी के तहत आइएनटी के संस्थापक व सीईओ अभिषेक रूंगटा अब प्राइम इंफोसर्व के सीईओ सुशोभन मुखर्जी के नेतृत्व में प्राइम इंफोसर्व के बोर्ड में शामिल हो गये. साइबर सुरक्षा को लेकर आइएनटी अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अगले वर्ष तक लगभग आठ से 10 करोड़ रुपये प्राइम इंफोसर्व में निवेश करेगी.
मौके पर आइएनटी के सीईओ अभिषेक रूंगटा ने कहा : भारतीय साइबर सुरक्षा का बाजार वर्ष 2029 तक 10.90 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 18.33 की सीएजीआर से बढ़ रहा है. प्राइम इंफोसर्व में निवेश करके (जो गवर्नेंस, जोखिम और अनुपालन में सीईआरटी के पैनल में अग्रणी है), तेजी से बढ़ते बाजार का अहम हिस्सा बनने के लिए आइएनटी रणनीतिक रूप से तैयार है.
उन्होंने कहा : हम भविष्य में साइबर क्षेत्र में आनेवाले खतरे का पता लगाने और इसकी रोकथाम करने तक सभी तरह के संगठनों को पहले से अधिक सुरक्षा प्रदान करने में ज्यादा मददगार साबित होंगे. हमारी रणनीति हमेशा अपने ग्राहकों को अत्याधुनिक तकनीक की साइबर सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने और काम करने के लिए सबसे अच्छी कंपनियों में से एक बनने की रही है. डिजिटल परिवर्तन के लिए आइएनटी का उद्योग-केंद्रित दृष्टिकोण और इस कंपनी की संस्कृति हमारे लिए उपयुक्त है. यह हमारे लिए अपने विकास को और भी अधिक मूल्य प्रदान करने का एक उत्कृष्ट अवसर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




