अपराधियों को समय पर क्यों नहीं पकड़ती पुलिस : सुजन

Updated:
विज्ञापन

कुलतली में अपने घर में सुरंग बनाने वाले तृणमूल नेता सद्दाम की गिरफ्तारी पर माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाये.

विज्ञापन

कोलकाता. कुलतली में अपने घर में सुरंग बनाने वाले तृणमूल नेता सद्दाम की गिरफ्तारी पर माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि सद्दाम को इतने दिनों तक पुलिस ने क्यों गिरफ्तार नहीं किया. पुलिस क्या कर रही थी. पुलिस पर हमला करके अपराधियों को छुड़ा ले जाने जैसा गंभीर उस पर लगा है. लेकिन असली मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए वहां के विधायक इस मामले में माकपा का नाम घसीट रहे हैं. जबकि माकपा का वहां वजूद ही नहीं है. सवाल यह है कि आरोप लगाने वाले विधायक जिस आलीशान महल में रहते हैं, उसका पैसा कहां से आया? क्या वह इसका खुलासा करेंगे? सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस अपराधियों को समय पर क्यों नहीं पकड़ती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola