ePaper

West Bengal : सुंदर वन में बाघों की संख्या जानने के लिए वन विभाग कर रहा है यह काम

Updated at : 16 Nov 2024 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : सुंदर वन में बाघों की संख्या जानने के लिए वन विभाग कर रहा है यह काम

West Bengal : वनकर्मी 21 नवंबर से जंगल में कैमरे लगाने का काम शुरू कर देंगे. इसे 26 तारीख तक पूरा करने का लक्ष्य लिया गया है.

विज्ञापन

West Bengal : सुंदरवन में बाघों की सटीक संख्या जानने के लिए कैमरा ट्रैपिंग का काम 30 के बजाय 45 दिनों तक जारी रहेगा. तस्वीरें लेने के लिए 1444 कैमरे लगाए जाएंगे. पिछली बार की तुलना में यह संख्या नहीं बदली है. कुल मिलाकर यह कैमरा 4100 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में हर समय सुंदरवन के राजा की गतिविधियों को कैद करेगा. वे किस क्षेत्र में क्या कर रहे हैं रिकार्ड किया जाएगा. सुंदरवन में बाघों की गिनती की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होगी. इस बीच 1 दिसंबर से सुंदरवन टाइगर प्रोजेक्ट का जंगल मंगलवार की बजाय शुक्रवार को पर्यटकों के लिए बंद रहेगा.

तस्वीरें लेने को लगाए जाएंगे 1444 कैमरे

सुंदरवन टाइगर रिजर्व के एक अधिकारी ने बताया कि जंगल के एक बड़े हिस्से को कैमरों की नजर से कवर किया जाएगा. बाघों की अधिक तस्वीरें कैद करने के लिए कैमरे को 45 दिनों तक जंगल में रखा जाएगा. उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि जिस जगह पर कैमरा लगा हो, वहां 30 दिनों तक बाघ नहीं आया हो. बाद में वहां बाघ दिखाई दे. तब उसकी तस्वीर खींची जाएगी. इस प्रकार, यदि हमारे पास अतिरिक्त जानकारी है, तो इसकी समीक्षा करना सुविधाजनक होगा.

एक दिसंबर से शुक्रवार को बंद रहेगा जंगल

इसके अलावा, इस कैमरे की बैटरी लाइफ शुरू से 45 दिनों तक की है. वन अधिकारी इस पूरे समय का उपयोग करना चाहते हैं. पिछली बार की तरह इस बार भी जंगली बिल्ली, जंगली सूअर और अन्य जानवरों की तस्वीरें कैद हो जाएंगी. जिसकी बाद में समीक्षा की जाएगी. यह निर्णय लिया गया है कि यह गणना दक्षिण 24 परगना क्षेत्रीय वन विभाग और सुंदरवन बाघ परियोजना के तहत जंगलों में एक साथ की जाएगी.

Also Read : West Bengal : तृणमूल पार्षद की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत, दो दिनों से थे लापता

वनकर्मी 21 नवंबर से जंगल में कैमरे लगाने का काम कर देंगे शुरू

वनकर्मियों को कैमरे लगाने के तरीके के बारे में व्यापक प्रशिक्षण दिया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक वनकर्मी 21 नवंबर से जंगल में कैमरे लगाने का काम शुरू कर देंगे. इसे 26 तारीख तक पूरा करने का लक्ष्य लिया गया है. हालांकि, कैमरे छोटे एरिया पर लगेंगे या बड़े एरिया पर वो लगाने के लिए बैठक बुलाई गई है. सुंदरवन टाइगर प्रोजेक्ट और डीएफओ विभाग इसे ठीक करेंगे.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola