ePaper

West Bengal : तृणमूल पार्षद की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत, दो दिनों से थे लापता

Updated at : 16 Nov 2024 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : तृणमूल पार्षद की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत, दो दिनों से थे लापता

West Bengal : पिछले दो दिनों से तृणमूल पार्षद का कोई पता नहीं था.शनिवार की सुबह उनका शव बरामद हुआ.

विज्ञापन

West Bengal :  कोलकाता नगर निगम के तृणमूल पार्षद सुशांत घोष पर हुए हमले से राज्य की राजनीति में हंगामा मचा हुआ है. इसी बीच, उत्तर बैरकपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष सत्यजीत बनर्जी का शव मिलने से और भी सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार तृणमूल पार्षद सत्यजीत बनर्जी दो दिनों से लापता थे. उनका शव शनिवार की सुबह घर की छत से बरामद किया गया. नगर पालिका उपाध्यक्ष की मौत किन कारणों से हुई, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.  

पार्षद का शुक्रवार से था मोबाइल बंद

सत्यजीत बनर्जी लंबे समय से पार्षद और उत्तर बैरकपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष थे. वह आनंद मठ इलाके का रहने वाला है. उनके आवास पर काम चल रहा था इसी वजह से वह अपने परिवार के साथ इलाके में एक मकान किराए पर लेकर रह रहे थे. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सत्यजीत बाबू शुक्रवार की सुबह घर से निकले थे. इसके बाद दिन भर उसका कोई अता-पता नहीं चला. परिवार ने कई बार मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. शनिवार की सुबह किराये के मकान में सत्यजीत बाबू की लटकती लाश मिली.

Also Read : West Bengal : तृणमूल पार्षद की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत, दो दिनों से थे लापता

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola