WB BY-Elecion : नैहाटी विधानसभा उपचुनाव के दौरान ही जगदल में शूटआउट, तृणमूल नेता की हत्या
Published by : Shinki Singh Updated At : 13 Nov 2024 11:52 AM
WB BY-Elecion : पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद से ही इलाके में तनाव है.
WB BY-Elecion : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी विधानसभा उपचुनाव के दौरान ही बुधवार सुबह जगदल थाना अंतर्गत पालघाट इलाके में एक चाय की दुकान में घुसकर हमला किया गया. गोली बारी व बमबाजी की गयी, जिसमें एक तृणमूल नेता को गोली लगी है. साथ ही बम के हमले से कई लोग जख्मी हुए हैं.
तृणमूल नेता की हुई मौत
गोली से जख्मी तृणमूल नेता अशोक साव को भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल और फिर एक गैर सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह भाटपाड़ा नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड के पूर्व तृणमूल अध्यक्ष बताये जा रहे हैं. फिलहाल सक्रिय तृणमूल कर्मी थे. जानकारी के मुताबिक , घटना सुबह नौ बजे की है. अशोक साव समेत कई लोग उक्त इलाके में चाय की दुकान पर बैठे थे.
बदमाशों ने अचानक पहुंच कर किया हमला
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी दौरान कुछ बदमाशों ने अचानक पहुंच कर हमला शुरु कर दिया. इसी दौरान हथियार लेकर पहुंचे कुछ बदमाशों ने चाय दुकान में घुसकर गोलियां चलायी, जिसमें अशोक साव नामक तृणमूल नेता को गोली लगी. इसके साथ ही कुछ बमबाजी भी की गयी, जिससे कुछ लोग चोटिल हुए हैं. चाय दुकान का सारा सामान इधर से उधर बिखरा था. साथ ही मौके पर एक बम भी गिरा पड़ा पाया गया. बम को निष्क्रिय करने के लिए ले जाया गया.
Also Read : WB BY-Elecion : नैहाटी विधानसभा उपचुनाव के दौरान ही जगदल में शूटआउट, तृणमूल नेता की हत्या
मौके पर पहुंची जगदल थाने की पुलिस
घटना की खबर पाकर मौके पर जगदल थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद से ही इलाके में तनाव है. मौके पर विशाल संख्या में पुलिस पिकेट तैनात किया गया है. घटना के बाद मौके पर बैरकपुर के सीपी अलोक राजोरिया पहुंचे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










