हावड़ा, बैरकपुर समेत राज्य की सात लोकसभा सीटों पर मतदान आज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2024 1:54 AM
राज्य की जिन लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा, उनमें हुगली, आरामबाग, श्रीरामपुर, बैरकपुर, बनगांव, हावड़ा और उलबेड़िया शामिल हैं. इन सभी सीटों पर 88 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
यहां डाले जायेंगे वोट- हुगली, आरामबाग, श्रीरामपुर, बैरकपुर, बनगांव, हावड़ा और उलबेड़ियासंवाददाता, कोलकाता लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर मतदान होगा. राज्य की जिन लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा, उनमें हुगली, आरामबाग, श्रीरामपुर, बैरकपुर, बनगांव, हावड़ा और उलबेड़िया शामिल हैं. इन सभी सीटों पर 88 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार बनगांव में हैं. बैरकपुर और हावड़ा से 14-14, उलबेड़िया और हुगली से 12-12, श्रीरामपुर से 11 और आरामबाग से 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. बनगांव से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर, बैरकपुर से भाजपा नेता अर्जुन सिंह, हुगली से भाजपा की लॉकेट चटर्जी और तृणमूल कांग्रेस की रचना बनर्जी प्रमुख उम्मीदवार हैं. हुगली सीट पर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है. 1,25,23, 702 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमला करेंगे. पिछले लोकसभा चुनाव में हुगली, बैरकपुर और बनगांव सीट पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी, जबकि शेष चार पर तृणमूल कांग्रेस की जीत हुई थी. इस बार भाजपा को भरोसा है कि वह तृणमूल से आरामबाग सीट छीन लेगी. साल 2019 में यहां पर तृणमूल उम्मीदवार ने एक हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. इसके अलावा भाजपा को 2019 में जीती गयी तीनों सीटों को बरकरार रखने का भी भरोसा है. इस बार पश्चिम बंगाल में कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन में, कांग्रेस उलबेड़िया और बनगांव से चुनाव लड़ रही है. वहीं, माकपा ने शेष पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. इस चरण में सात लोकसभा सीटों के लिए 13,481 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे. वहीं, चुनाव आयोग ने इनमें से 7,711 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया है. वहीं पांचवें चरण के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने के लिए केंद्रीय पुलिस बल की 613 कंपनियां और राज्य के 25,590 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










