युवती का शव लेकर पहुंचे लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बनाया, हत्या की आशंका
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :15 Jul 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन

पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना इलाके के चचाई निवासी एक युवती की कोलकाता के बड़तला थाना क्षेत्र में अस्वाभाविक मौत हो गयी. रविवार देर शाम को कोलकाता से कुछ लोग युवती का शव लेकर उसके घर पहुंचे.
विज्ञापन
बर्दवान/पानागढ़.
पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना इलाके के चचाई निवासी एक युवती की कोलकाता के बड़तला थाना क्षेत्र में अस्वाभाविक मौत हो गयी. रविवार देर शाम को कोलकाता से कुछ लोग युवती का शव लेकर उसके घर पहुंचे. उस वक्त गांव वालों ने शव लेकर पहुंचे लोगों को बंधक बना कर उन सभी को एक कमरे में बंद कर दिया. परिवार और ग्रामीणों का दावा है कि युवती की हत्या की गयी है. बताया जाता है कि करीब दो साल पहले एक स्थानीय महिला उसे आया की नौकरी दिलाने के नाम पर कोलकाता ले गयी थी. इसके बाद उसे कथित तौर पर सोनागाछी में सेक्स वर्कर के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया गया. युवती की वहीं मौत हो गयी. कोलकाता से छह लोग युवती का शव लेकर आये. इलाके की उत्तेजित भीड़ ने उन्हें पकड़ कर बंधक बना लिया. निवासियों ने शिकायत की कि युवती की हत्या की गयी है. इसलिए, स्थानीय ग्रामीणों ने दोषियों के लिए सजा की मांग की. घटना की सूचना के बाद मेमारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. उत्तेजित भीड़ ने उचित जांच और दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर पुलिस के समक्ष प्रदर्शन किया. बाद में पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने प्रदर्शन बंद किया. पुलिस आरोपियों को मेमारी थाने ले गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




