जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सप्तग्राम पंचायत के चौक बांसबेड़िया इलाके के बागानपाड़ा, बाउरीपाड़ा, और मंदिरतला के निवासी जलजमाव की समस्या से परेशान हैं
प्रतिनिधि, हुगली
सप्तग्राम पंचायत के चौक बांसबेड़िया इलाके के बागानपाड़ा, बाउरीपाड़ा, और मंदिरतला के निवासी जलजमाव की समस्या से परेशान हैं. सोमवार को इसे लेकर ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान के घर के सामने प्रदर्शन कर दिया.
उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासी चंदा इकट्ठा कर नालियों की सफाई का काम किया है. सप्तग्राम ग्राम पंचायत की प्रधान शबाना परवीन ने कहा कि निकासी व्यवस्था पूरे सप्तग्राम में लंबे समय से खराब है. हमने एसडीओ और केएमडीए को सूचना दी है, वे व्यवस्था कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि पंचायत के पास फंड नहीं है कि यह काम किया जाय. समस्या के समाधान के लिए वह तत्पर हैं. इधर, हुगली की सांसद रचना बंद्योपाध्याय ने कहा कि वह अपने स्तर पर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगी. यहां और भी कई समस्याएं हैं, जिनका समाधान धीरे-धीरे किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










