ePaper

जलापूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने की पार्षद से मुलाकात

Updated at : 17 Jun 2024 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
जलापूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने की पार्षद से मुलाकात

अभियंता ने बुधवार को इलाके का दौरा करने और समस्या के त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

बर्नपुर. वार्ड संख्या 97 के पुरुषोत्तमपुर ग्राम के लोगों ने इलाके में जलापूर्ति की समस्या को लेकर रविवार को स्थानीय पार्षद अनूप माजी से मुलाकात की. पार्षद श्री माजी ने नगर निगम के अभियंता से बात कर उनकी समस्या के निपटारे के लिए कहा. अभियंता ने बुधवार को इलाके का दौरा करने और समस्या के त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया है. ग्रामीण राजा दास ने बताया कि सूर्यनगर के कुछ इलाकों में नल में जलापूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो रही है. कुछ इलाके में पानी चढता ही नहीं है. यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है. स्थानीय स्तर पर इसका समाधान करने का प्रयास किया गया था. लेकिन वाटर रिजर्वॉयर से पाइपलाइन निचले इलाके सूर्यनगर की ओर गया है. जहां से वापस पुरुषोत्तमपुर की तरफ मुड़ गया है. सूर्यनगर से पुरुषोत्तमपुर की ओर चढ़ाई वाला इलाका है. जिसके कारण पानी ऊपरी इलाकों तक नहीं पहुंच पाता है.

उनकी मांग है कि वाटर रिजर्वॉयर से अलग से एक पाइपलाइन जोड़कर पुरुषोत्तमपुर की ओर पानी सप्लाई दी जाये. जिससे इलाके के लोगों को पर्याप्त जल मिल सकेगा. मौके पर प्रणव दास, सुब्रत हाजरा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola