तृणमूल पार्षद के कार्यालय में तोड़फोड़
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के नेता पिंटू देवनाथ के कार्यालय पर हमला व तोड़फोड़ की घटना हुई,
विज्ञापन
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के राजपुर-सोनारपुर नगरपालिका के वार्ड एक के पार्षद व तृणमूल कांग्रेस के नेता पिंटू देवनाथ के कार्यालय पर हमला व तोड़फोड़ की घटना हुई, जो गरिया स्टेशन के एकदम समीप है. घटना शनिवार की है. घटना में बापी हाजरा, प्रताप मिश्रा, बाप्पा और राजकुमार नामक चार लोग घायल हुए हैं. उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के वक्त पार्षद मौके पर मौजूद नहीं थे. घटना की शिकायत नरेंद्रपुर थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन