नर्सिंग होम में किशोर की मौत पर हंगामा

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के बनगांव के एक नर्सिंग होम में एक किशोर की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया.

विज्ञापन

बनगांव. उत्तर 24 परगना के बनगांव के एक नर्सिंग होम में एक किशोर की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया. परिजनों का आरोप है कि चिकित्सा में लापरवाही के कारण ही बच्चे की मौत हुई है. मृतक का नाम अभिजीत सरकार (12) बताया गया है. जानकारी के मुताबिक, अभिजीत गोपालनगर के पाचपोता का निवासी था. वह मामूदपुर हाई स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था. उसे अपेंडिक्स की समस्या थी. डॉक्टरों ने शनिवार को ऑपरेशन किया लेकिन इसके बाद ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि नर्सिंग होम ने लापरवाही के आरोप को खारिज किया है. खबर पाकर मौके पर बनगांव थाने की पुलिस भी पहुंची थी. समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola