जेबीपुर में गृहवधू की अस्वाभाविक मौत के बाद बवाल
जेबीपुर थाना अंतर्गत पातिहाल इलाके में एक गृहवधू की ससुराल में अस्वाभाविक मौत के बाद मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया.
हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत पातिहाल इलाके में एक गृहवधू की ससुराल में अस्वाभाविक मौत के बाद मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. मृतका का नाम शिल्पा बाग (19) था. जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को शिल्पा को उसके कमरे में झूलते हुए हालत में बरामद किया गया. परिजनों का आरोप है कि पति और ससुरालवालों ने उसकी पिटाई करने के बाद हत्या कर दी और शव को पंखे से लटका दिया. पुलिस मृतका के पति तुषार कांति बाग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए