आसनसोल ग्राम में सरिया व्यापारी की अस्वाभाविक मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक का नाम पलाश राय(58) बताया गया है.

विज्ञापन

आसनसोल. आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के आसनसोल ग्राम में सरियों के थोक व्यापारी को उनके नये घर में फंदे के सहारे लटका मृत पाया गया. मृतक का नाम पलाश राय(58) बताया गया है. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि व पंचनामे के बाद शव को कब्जे में लेकर ऑटोप्सी के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. घटना की खबर पाकर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंच गये. बताया गया है कि पलाश राय अपने पीछे पुत्र व पुत्रियों से भरा परिवार छोड़ गये हैं. परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने पुराने घर से निकले और एक जगह कुछ अन्य लोगों के साथ बैठ कर चाय पी. कुछ देर बाद घर के पास ही अपने नये मकान में चले गये. काफी देर तक नहीं निकले, तो परिजन खोजते हुए नये घर में गये और एक कमरे की छत से उन्हें लटका अचेत पाया. थाने में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर पुलिस जांच में लग गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola